गोरखपुर

इंटर यूनिवर्सिटी क्रासकंट्री में गोविवि की टीम को पदक

गुलबर्गा विवि में हुआ आयोजन आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रास कंट्री प्रतियोगिता का

less than 1 minute read
इंटर यूनिवर्सिटी क्रासकंट्री में गोविवि की टीम को पदक

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। विवि की महिला टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी क्रास कंट्री खेल प्रतियोगिता में कांस्य जीता है। जबकि फूलन पाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।

बता दें कि गुलबर्गा विश्वविद्यालय में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रास कंट्री खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में विवि की महिला टीम ने भी हिस्सा लिया है। गुरुवार को गुलबर्गा में आयोजित क्रास कंट्री प्रतियोगिता में विवि की महिला टीम ने काफी बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
जबकि व्यक्तिगत वर्ग में टीम की सदस्य फूलन पाल ने रजत पदक जीता।
विवि के पीआरओ प्रो.हर्ष सिन्हा ने बताया कि पदक जीतने वाली महिला टीम में फूलन पाल, किरण चैहान, सपना पटेल, सुमन सिंह, नीतू यादव, हेमलता शर्मा शामिल रहीं। इस प्रतियोगिता में 186 विश्वविद्यालयों की टीम शामिल रहीं।
विवि की इस सफलता पर कुलपति प्रो.वीके सिंह आदि ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें

सरदार पटेल, बाबा साहेब और अटल जी के बाद अब इस महापुरूष की शरण में बीजेपी, पंद्रह दिनों तक पूरे देश में होगा यह…
Published on:
05 Oct 2018 12:36 am
Also Read
View All