
CM yogi
लोकसभा चुनाव में 2014 की तरह 2019 में भी प्रचंड बहुमत के लिए बीजेपी तरह तरह के अभियान चलाने जा रही है। हर बूथ पर अपने मतदाताओं का नाम वोटरलिस्ट में जुड़वाने के साथ ही बीजेपी दशहरा से लेकर दीपावली तक चुनाव पूर्व हर घर तक दस्तक देने जा रही है। इसके लिए बापू की पदयात्रा उनको सबसे उपयुक्त लगी है।
दशहरा से लेकर दीपावली तक भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र स्तर तक महात्मा गांधी के 150वें जयंती को मनाते हुए 150 किलोमीटर की पदयात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में निकालने जा रही है। इस यात्रा में 150 भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य बीजेपी का हर घर तक दस्तक देना और केंद्र-प्रदेश की योजनाओं का प्रचार-प्रसार है। यात्रा का नेतृत्व विधायकध्एमएलसीध्सांसद करेंगे।
तीन दिनों तक राजधानी होगी भाजपाईयों से सूनी
गोरखपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता से लेकर सांसद-विधायक और पदाधिकारी तक लग जाएं। उन्होंने कहा कि पांच, छह और सात अक्तूबर को पूरे देश में बूथ अभियान चलाया गया है। इसके तहत बूथों का पुनर्गठन तो होगा ही साथ ही साथ छूटे हुए मतदाताओं के नाम शामिल कराए जाने हैं और फर्जी नाम कटवाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों तक सांसदध्विधायकध्एमएलसीध्पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता अपने-अपने आवंटित बूथों पर रहेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ वे भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी अगर इन तीन दिनों में लखनउध्दिल्ली या कहीं और दिख गया तो उसके बारे में पार्टी को पुनर्विचार करना पड़ेगा।
मंडलों की बैठक करेंगे विधायक
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के मंडलों की बैैठक में अनिवार्य रूप से रहेंगे। बैठक करेंगे, कार्यकर्ताओं से जानकारियां लेंगे। समस्याओं को सुनेंगे साथ ही प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व से जो भी निर्देश मिले हैं उनका पालन भी कराने में सहयोग करेंगे।
बता दें कि बुधवार को गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर गोरखपुर मंडल के छह लोकसभा क्षेत्रों के जिलाध्यक्षों और चुनाव के मद्देनजर गठित विभिन्न समितियों के प्रमुखों की बैठक बुधवार को की गई। बैठक में पदाधिकारियों के अलावा सांसद-विधायक भी मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के अलावा गोरखपुर मंडल क्षेत्र में आने वाले मंत्री भी मौजूद रहे।
Published on:
04 Oct 2018 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
