गोरखपुर

एआईफुक्टो के नार्थ जोन सेक्रेटरी पद पर निर्वाचित हुए डाॅ.राजेश चंद्र मिश्र

एकतरफा मुकाबले में 118 मतों से विजयी घोषित किए गए, प्रतिद्वंद्वी को मिला 59 मत दो शिक्षकों ने नोटा का भी किया प्रयोग
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2019, 12:13 PM IST
एआईफुक्टो के नाथे जोन सेक्रेटरी पद पर निर्वाचित हुए डाॅ.राजेश चंद्र मिश्र
एआईफुक्टो के नाथे जोन सेक्रेटरी पद पर निर्वाचित हुए डाॅ.राजेश चंद्र मिश्र

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में गुआक्टा के पूर्व अध्यक्ष डाॅ.राजेश चंद्र मिश्र जोनल सेके्रटरी पद पर निर्वाचित हुए हैं। नार्थ जोन के जोनल सेके्रटरी चुने गए डाॅ.मिश्र उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। भुवनेश्वर में हुए चुनाव में डाॅ.मिश्र अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डाॅ.राजेश मलिक को 118 मतों से पराजित किया।

कुल पड़े 238 शिक्षक प्रतिनिधियों के वोटों में डाॅ.राजेश चंद्र मिश्र को 177 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डाॅ.राजेश मलिक को 59 मत मिले। दो शिक्षकों ने नोटा का इस्तेमाल किया है। यह चुनाव भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में संपन्न हुआ।
शिक्षक नेता डाॅ.राजेश चंद्र मिश्र खलीलाबाद के एचआर पीजी काॅलेज में वरिष्ठ शिक्षक हैं। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबंद्ध काॅलेजों के शिक्षक संगठन गुआक्टा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग व उच्च शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व नियम विरूद्ध तरीके से कुलपतियों की तैनाती सहित कई मामलों में न्यायिक लड़ाई लड़ने वाले डाॅ.राजेश के निर्वाचन पर विभिन्न शिक्षक संगठनों ने बधाई दी है।

Updated on:
10 Dec 2019, 12:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All