बिजली गुल होमने पर गोरखपु के एक इलाके के लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि भीड़ ने दो बिजलीकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। सरकारी दस्तावेजों को भी नष्ट करने का भी मामला सामने आया है।
गोरखपुर में रविवार को फॉल्ट के कारण बिछिया इलाके में बिजली चली गई। इस कारण गुस्साए लोगों सबस्टेशन में घुसकर उत्पात मचाया और कर्मचारियों की पिटाई भी की। विभाग की तरफ से मामले में 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
गोरखपुर के बिछिया इलाके में फॉल्ट की वजह से बिजली गायब हो गई। लोगों के सब्र का बांध टूटा और सब लाठी-डंडा लेकर उपकेंद्र पर हमला बोलते निकल पड़े। वहां पहुंचकर दो कर्मचारियों से मारपीट भी की गई और सब स्टेशन के फीडरों को भी बंद करने की कोशिश की गई। आरोप लगाए गए हैं कि कुछ सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए गए हैं। उपद्रवियों के हमले के बाद बिजली कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले।
मोहद्दीपुर उपकेंद्र के अन्तर्गत बिछिया बर्फखाने के पास तार टूट गया था जिसके कारण सप्लाई बाधित की गई थी। कर्मचारी टूटे तार की मरम्मत में जुटे हुए थे तभी मोहल्ले के कुछ लोग जुट गए। एसडीओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी और अवर अभियंता राजेश कुमार ने संबंधित थाने में तहरीर दी है कि बिछिया कॉलोनी के ध्रुव चंद्र, गौरव निषाद और सत्यनारायण की अगुवाई में 15 से 20 लोगों ने मोहद्दीपुर सब स्टेशन पर लाठी-डंडे से लैस होकर हमला किया। विभाग की तरफ से 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
जानकारी सामने आई है कि गेट पर लगा ताला तोड़कर एसएसओ संदीप शुक्ला और सहायक स्टाफ नवीन चौधरी पर हमला किया गया और इसके बाद सब स्टेशन के सभी फीडरों को बंद करने की कोशिश की गई। मौके पर सबस्टेशन में मौजूद सरकारी दस्तावेज और लॉगबुक रजिस्टर को नुकसान पहुंचाया गया।