गोरखपुर

सीएम के लोकार्पण के पहले ही लिंक एक्सप्रेस-वे के अप्रोच से मिट्टी कटी, प्रशासन में मचा हड़कंप

कम्हरियाघाट पर पुल पर बने एक लेन के बंद होने से गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इसके आगे अप्रोच सड़क के नीचे से पूरी तरह से मिट्टी खिसक गई है। जिसके कारण एहतियात के तौर पर इस लेन को बंद कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Jan 02, 2025
Feature image

गोरखपुर से अम्बेडकरनगर जाने वाली एक लेन पर आवागमन बंद कर दिया गया है, यहां कम्हरियाघाट में सरयू नदी पर बने पुल के अप्रोच मार्ग से सड़क के नीचे से मिट्टी खिसक गई है। मामला शासन के संज्ञान में आने पर सड़क की मरम्मत के लिए यूपीडा के साथ सेतु निगम को भी लगाया गया है। साथ ही यूपीडा ने अप्रोच मार्ग के किनारे खनन पर रोक लगा दी है।

सीएम के लोकार्पण के पहले ही बंद करना पड़ गया एक लेन

इसकी कार्यदायी संस्था यूपीडा ने प्रशासन को बताया था कि लिंक एक्सप्रेस-वे का लगभग 98 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसे आवागमन के लिए खोला जा सकता है। इसके बाद प्रशासन सीएम योगी आदित्यनाथ से इसके लोकार्पण की तैयारी में था। अब यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अफसरों ने तुरंत मरम्मत कार्य के निर्देश दिए हैं।

एक्सईएन, यूपीडा बोले… सरयू नदी की दिशा बदलने से खिसकी मिट्टी

यूपीडा के एक्सईएन पीपी वर्मा ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे पर अभी निर्माण में लगे वाहन ही चल रहे हैं। सरयू नदी की दिशा बदलने से पुल के अप्रोच से मिट्टी खिसक गई है। शासन को भी इससे अवगत करा दिया गया है। सेतु निगम की देखरेख में जल्द अप्रोच मार्ग को सही करा दिया जाएगा।

Updated on:
02 Jan 2025 10:33 am
Published on:
02 Jan 2025 10:33 am