गोरखपुर

गोरखपुर पहुंचे चर्चित ASP अनुज चौधरी, गुरु गोरक्षनाथ को चढ़ाए खिचड़ी…भारत केशरी स्वर्गीय चंद्रप्रकाश को दिए श्रद्धांजलि

मकरसंक्रांति पर्व पर चर्चित ASP अनुज चौधरी आज गोरखपुर पहुंचे। सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी अर्पित कर योगिराज से आशीर्वाद लिए।

less than 1 minute read
Jan 15, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, ASP अनुज चौधरी

संभल हिंसा के दौरान अपने सख्त तेवरों से चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ा कर आशीर्वाद लिए। ओलंपिक पदक लक्ष्मण पुरस्कार विजेता और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित ASP अनुज चौधरी ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के दर्शन के बाद अयोध्या जाते समय खजनी के रुद्रपुर गांव में भारत केसरी स्वर्गीय चंद्रप्रकाश मिश्र उर्फ गामा पहलवान के निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें

IMD Alert: 24 घंटे बाद इन क्षेत्रों में सीजन की सबसे भारी बर्फबारी, ताबड़तोड़ दो पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

भारत केशरी स्वर्गीय गामा मिश्र को दिए श्रद्धांजलि

इस मौके पर ASP अनुज चौधरी अपने पुराने मित्र और पहलवानी के दिनों के साथी गामा पहलवान के परिवारजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने गामा पहलवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और परिवार से संवेदनाएं व्यक्त कीं। गांव के अखाड़े पर पहुंचकर ASP ने युवा पहलवानों से मुलाकात की और उन्हें आधुनिक कुश्ती को अपना करियर बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार भी खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें सम्मान और प्रसिद्धि मिल सकती है। बता दें कि वर्तमान में अनुज चौधरी फिरोजाबाद जिले में ASP ग्रामीण के पद पर तैनात हैं। इस मौके पर कई ग्रामीण और अन्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

चंद्रशेखर रावण को लेकर रोहिणी का बड़ा हमला, बंद कमरे में बहन बेटियों की इज्जत से खेलने वाले को आम रोड़ पर करूँगी नंगा

Published on:
15 Jan 2026 11:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर