गोरखपुर

यादवों पर टिप्पणी की तो गोली मार दूंगा… फिल्मस्टार रविकिशन को मिली जान से मारने की धमकी

गोरखपुर सांसद रविकिशन को जान से मारने की धमकी मिली है, उनके निजी सचिव के फोन पर धमकी देने वाले ने बिहार आने पर खुलेआम गोली मारने की धमकी दी है, इसके बाद शुभचिंतकों में हड़कंप मच गया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2025, 10:04 AM IST
Up news, gorakhpur
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, सांसद रविकिशन को मिली जान से मारने की धमकी

फिल्मस्टार और गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया है, जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाले ने अपना नाम बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का अजय कुमार यादव बताया है। धमकी भरी कॉल सांसद के निजी सचिव के फोन पर आई। अजय यादव ने फोन पर धमकी दी उसने फोन पर न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि खुली धमकी देते हुए कहा “रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूंगा।”

सांसद रविकिशन को गोली मारने की मिली धमकी

बताया जा रहा है कि फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल, चर्च बनाने की बात कही थी। अजय यादव ने इस दौरान भगवान श्रीराम और राम मंदिर के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कहीं। धमकी मिलने के बाद सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पीआरओ पवन दुबे ने SSP गोरखपुर राजकरण नैय्यर से मुलाकात की और लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

SSP के निर्देश पर शुरू हुई जांच

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। SSP गोरखपुर राजकरन नय्यर के निर्देश पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था उसके बारे में साइबर व सर्विलांस की टीम जानकारी जुटा रही हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रविकिशन बोले...विदेशी ताकतों का भी हाथ संभव

सांसद रवि किशन ने कहा कि सनातन के विरोधी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर का सांसद होना बड़ी बात है। इस धमकी के पीछे विदेशी ताकतों के हाथ से भी इंकार नहीं किया जा सकता है, सांसद रवि किशन बोले कि सनातन के लिए वो समर्पित हैं और डर कर बैठने वालों में नहीं हैं। बिहार चुनाव में पूरी तरह जी जान से चुनाव प्रचार करेंगे।

Updated on:
1 Nov 2025, 10:04 AM IST
Published on: