गोरखपुर

गोरखपुर में लूट के विरोध पर सिक्युरिटी गार्ड पर फायरिंग, हालत गंभीर

Gorakhpur news: गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के छताई पुल के पास मंगलवार रात सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर दो लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। कंबल फैक्ट्री में काम करने वाला युवक रुपये लेकर लौट रहा था।
2 min read
Aug 19, 2026
Up news, gorakhpur news
घायल सिक्युरिटी गार्ड(सोर्स: पत्रिका)

Firing on security guard: गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के छताई पुल के पास मंगलवार रात सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर दो लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवक रुपये लेकर लौट रहा था। आरोप है कि पुल के पास दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपये छीनने लगे।जब गार्ड ने विरोध किया तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी, गोली बाएं तरफ सीने और कंधे के बीच लगी। घायल को पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां से चिकित्सकों ने BRD मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

फैक्ट्री से लौटते समय दो लाख रुपए छीनने के विरोध पर गोली मारी

जानकारी के मुताबिक गार्ड रोहन सिंह शहर में शाहपुर के मानस विहार कालोनी, व्यास नगर में रहता है और वह खजनी क्षेत्र में स्थित कंबल फैक्ट्री में काम करता है। घायल रोहन के मुताबिक, मंगलवार रात 11 बजे वह बाइक से दो लाख रुपये लेकर शहर लौट रहा था। छताई पुल के पास पहुंचते ही दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने रुपये छीनने का प्रयास किया। रोहन ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं सीने और कंधे के बीच लगी। हमले के बाद वह मौके पर ही घायल होकर गिर गया।

गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। SP दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने रात में अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। हालांकि पुलिस फिलहाल लूट की घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वास्तव में रुपये लूटने के लिए हमला किया गया था या घटना के पीछे कोई दूसरा कारण है।

पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी लादेन को लगी गोली

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 3:20 बजे 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या, लूट समेत 19 मुकदमे बदमाश के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

रंगदारी के मामले में वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। बदमाश की पहचना खजनी के भीटी खोरिया के जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और प्लेटिना बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। खजनी थाना और एंटी थेप्ट सेल की संयुक्त कार्रवाई में इनामी पकड़ा गया।

SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि खजनी थाने के प्रभारी जयंत कुमार सिंह और एंटी थेप्ट सेल प्रभारी सुनील कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुठभेड़ कर इनामी को गिरफ्तार किया है।

Updated on:
19 Aug 2026 12:02 pm
Published on:
19 Aug 2026 12:02 pm