गोरखपुर

GM पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोरखपुर-मऊ रेलखंड का ताबड़तोड़ निरीक्षण, ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना का दिए बढ़ावा

पूर्वोत्तर रेलवे के GM ने आज कई स्टेशनों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनका मुख्य फोकस रेलवे स्टेशनों कर चल रहे पुनर्विकास योजनाओं की वस्तुस्थिति जानना था।

2 min read
Apr 09, 2026
Up news, NER
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, GM का निरीक्षण

Gorakhpur News : गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के GM उदय बोरवणकर ने गोरखपुर-मऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। GM बोरवणकर ने सबसे पहले गौरी बाजार-बैतालपुर खंड में समपार संख्या 136 B1 पर निर्माणाधीन लिमिटेड हाइट सब-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की क्वालिटी बेहतर और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन सहित मुख्यालय और मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी महाप्रबंधक के साथ उपस्थित थे।न

पुनर्विकास योजनाओं का किए निरीक्षण

इसके बाद, उन्होंने गोरखपुर-देवरिया रेलखंड का निरीक्षण करते हुए देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र और अन्य सुविधाओं सहित पुनर्विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अहिल्यापुर हाल्ट स्टेशन पर प्रस्तावित गुड्स शेड का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

अमृत भारत स्टेशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किए

इसके बाद, उन्होंने भटनी जंक्शन और सलेमपुर रेलवे स्टेशनों का दौरा किया। यहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का आकलन किया और अधिकारियों को सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संरक्षा संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें सलेमपुर यार्ड में समपार संख्या-07 का सुरक्षा परीक्षण भी शामिल था।

यात्रियों की सुविधा और संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

GM ने यात्री सुविधाओं, दिव्यांगजनों के लिए व्यवस्थाओं, स्वचालित सीढ़ियों और 'एक स्टेशन एक उत्पाद' योजना के तहत लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए इस योजना को और बढ़ावा देने पर जोर दिया। GM ने कहा कि यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुनर्विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन सहित मुख्यालय और मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी महाप्रबंधक के साथ उपस्थित थे

Updated on:
10 Apr 2026 12:33 am
Published on:
09 Apr 2026 09:22 pm