गोरखपुर

गोरखपुर CMO ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का किया निरीक्षण, कोताही न बरतने का स्पष्ट निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं को गति प्रदान करने के उद्वेश्य से जिले में CMO का लगातार औचक निरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। इसके अंतर्गत सोमवार को खोराबार PHC पर उन्होंने निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, CMO का निरीक्षण कार्यक्रम

सोमवार को CMO डॉ. राजेश झा ने खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही नगर निगम के डे केयर सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श की व्यवस्था की गई।निरीक्षण के दौरान खोराबार के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता डॉ. सूर्य प्रकाश और बीपीएम शिवा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया केस, बोली- मुझसे बीमारी में भी संबंध बनाए

गर्भवती महिलाओं के जांच और उपचार में न हो कोताही

खोराबार PHC पहुंचकर CMO ने पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के दौरान चल रही व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण काउंटर, प्रसव पूर्व जांच कक्ष, प्रयोगशाला, दवा वितरण काउंटर और परामर्श कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महीने में चार दिन मिलती है विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं

CMO ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की एक, नौ, सोलह और चौबीस तारीख को गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व जांच, परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही पैथालॉजिकल और रेडियोलॉजिकल जांच की सुविधा भी दी जाती है, ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी भी संभावित जोखिम की समय रहते पहचान कर उपचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें

सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों के हंगामे पर सीएमएस बोले- कराएंगे जांच

Published on:
09 Mar 2026 11:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर