गोरखपुर

Gorakhpur GRP Finds Lost Phones: खोया हुआ फोन पाकर खिल गए यात्रियों के चेहरे, गोरखपुर GRP ने लौटाए ₹60 लाख के मोबाइल

GRP News Gorakhpur: गोरखपुर रेलवे पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सैकड़ों मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन लौटा दिए हैं। पुलिस द्वारा लोगों को लौटाए गए सभी फोन चोरी हो गए थे या कहीं गिर गए थे। पुलिस से अपने मोबाइल पाने के बाद लोगों के चेहरे खुल गए।
2 min read
May 30, 2026
Up news, gorakhpur nrws
गोरखपुर GRP ने यात्रियों के गुम हुए फोन खोजकर लौटाए (फोटो- पत्रिका)

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के खोए या चोरी हुए मोबाइल की बड़ी खेप ढूंढने में GRP ने रिकॉर्ड सफलता पाई है। पिछले दो माह के दौरान जीआरपी गोरखपुर की सर्विलांस सेल और थाना-चौकी पुलिस टीमों के प्रयासों से कुल 310 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। गायब मोबाइल यूपी के कई जिलों तथा अन्य राज्यों से खोजकर उनके असल धारकों तक पहुंचाया गया। गायब हुए मोबाइलों के मिलने से उनके मालिकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

गायब मोबाइल मिलते ही खिले लोगों के चेहरे

शनिवार को SP रेलवे ऑफिस, गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके मालिक को दे दिए गए। पुलिस द्वारा खोजे गए मोबाइल को पाते ही लोगों की खुशी देखने लायक थी। पीड़ितों ने इस दौरान रेलवे पुलिस के कार्यों की काफी सराहना की।

SP जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि- हमारी सर्विलांस टीम और जो हमारी जनपद के विभिन्न चौकी और थाने हैं उनकी मदद से लगभग 310 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिसमें कुछ iphone भी हैं, बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 60 लाख है, उन्होंने बताया कि वर्तमान में सौ लोगों की पहचान करने के बाद उनको उनका खोया फोन लौटाया जा रहा है। SP रेलवे ने यात्रियों को सफर के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी।

308 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 2 iphone शामिल

SP रेलवे के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइलों में 308 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 2 आईफोन शामिल हैं, जिनमें लगभग अधिकांश मोबाइलों की कीमत 25 से 30 हजार रुपए के बीच है, जबकि कुछ मोबाइलों की कीमत करीब 60 हजार रुपए तक है। सभी बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मई 2025 से अब तक सर्विलांस सेल द्वारा 13 सौ से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को वापस सौंपे जा चुके हैं।

टीम को मिला पुरस्कार

पुलिस टीम की इस सफलता पर SP रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने टीम को 2 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। मोबाइल बरामदगी में सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल सुन्दर सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव तथा कांस्टेबल विकास कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Updated on:
30 May 2026 06:11 pm
Published on:
30 May 2026 06:11 pm