गोरखपुर

नगर निकाय चुनाव: मेयर पद के लिये 16 दावेदार, आज पर्चा जांच

8 नगर पंचायत में अध्यक्ष के 85 उम्मीदवार  
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2017, 11:01 AM IST
Nagar Nigam Election 2017
Nagar Nigam Election 2017

गोरखपुर। नगर निकाय के लिए पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। पहले चरण में गोरखपुर मेयर चुनाव के लिए 16 लोगों ने परचा दाखिल किया है। आज नामांकन पत्रों की जांच होनी है। इसके बाद प्रतीकचिन्हों का आवंटन किया जाएगा। उधर, कांग्रेस के दो दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
नामांकन के आखिरी दिन ही सबसे अधिक दावेदारों ने पर्चा दाखिला किया। इसमें बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सीताराम जायसवाल, बसपा के हरेंद्र यादव, कांग्रेस के राकेश यादव शामिल रहे। एक दिन पहले कांग्रेस से ही धर्मराज निषाद ने अपना नामांकन किया था।
नामांकन के आखिरी दिन निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह के पुत्र डॉ.आशीष सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से स्वामीनाथ पाल, राष्ट्रीय लोक दल से मोहम्मद इस्लाम, सलीम और जियाउद्दीन अंसारी ने भी परचा दाखिला किया।

ये हैं मेयर के दावेदार

BJP- सीताराम जायसवाल- भाजपा
Congress- राकेश यादव- कांग्रेस
Congress- धरमराज चौहान- कांग्रेस
Samajwadi Party- राहुल-सपा
BSP- हरेंद्र यादव-बसपा
AAP- श्रवण जायसवाल- आप
RLD- मो. इस्लाम- राष्ट्रीय लोकदल
Peace Party- मो. अरशद- पीस पार्टी
CPI ML- बजरंगी- भाकपा माले
Bahujan Mukti Morcha- स्वामीनाथ पाल- बहुजन मुक्ति पार्टी
Sarvoday Bharat Party- अशोक कुमार गुप्ता- सर्वोदय भारत पार्टी
IND- डॉ.आशीष कुमार सिंह-निर्दल
IND- जियाउद्दीन अंसारी- निर्दल
IND- सलीम-निर्दल
IND- सुशील- निर्दल
IND- श्रीचंद- निर्दल

70 पार्षद पद के 737 दावेदार, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 85 ने किया पर्चा दाखिल

नगर निगम के 70 वार्ड के लिए 737 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है। जबकि 8 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद की खातिर 85 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। पिपराइच से अध्यक्ष के लिए 16 व सदस्य के लिए 74 आवेदन किये गये हैं। सहजनवा में नगर पंचायत अध्यक्ष के 14 व सदस्य पद के लिए 113 लोगों ने नामांकन किये हैं। बांसगांव से अध्यक्ष के 11 व सदस्य के 43 तो मुंडेरा बाजार से अध्यक्ष के 7 व सदस्य के 54 और पीपीगंज से अध्यक्ष के 11 व सदस्य के 77 का नामांकन हुआ है। गोला नगर पंचायत से अध्यक्ष के 4 व सदस्य के 58 नामांकन, बड़हलगंज से अध्यक्ष के 13 व सदस्य के 41 तथा उनवल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 9 व सदस्य के लिए 109 पर्चा दाखिला हुआ है।
पांच वार्डों में लग सकता है एक अधिक ईवीएम
गोरखपुर नगर निगम के पांच वार्ड ऐसे हैं जहां एक से ज्यादा ईवीएम की आवश्यकता पड़ सकती है।
यहां पार्षद पद के 15 से अधिक दावेदारों ने नामांकन किया है। इनमें वार्ड नंबर एक में 17, वार्ड नंबर 38 में 16, वार्ड नंबर 48 में 16, वार्ड नंबर 49 में 22 तथा वार्ड नंबर 53 में 16 ने पर्चा दाखिल किया है। अगर इन वार्डों में किसी का भी पर्चा खारिज नहीं हुआ और नाम वापसी भी नहीं हुई तो संभव है कि दो दो ईवीएम का प्रयोग करना पड़ सकता है।

Published on: