17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेलों में भी हो मेक इन इंडिया के तहत देशी कोच की नियुक्ति: अंजू बॉबी जॉर्ज

अर्जुन अवार्डी एथलीट ने सरकार की खेल प्रोत्साहन नीति में स्थानीय कोच को भी मौका देने की मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 6 Nov 2017, 11:19 AM IST

anju bobby george

anju bobby george

गोरखपुर। अगर खिलाड़ियों को भी मेक इन इंडिया के तर्ज पर देशी कोच मिले तो पदक के मामले में देश में कभी सूखा नहीं रहेगा। हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हर क्षेत्र में बेहतर लोग हैं बस जरूरत है उनको आगे बढ़ने का मौका देने की।
यह मानना है देश की जानीमानी एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज का। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त अंजू गोरखपुर में एक खेल समारोह में शिरकत करने आई थीं। उन्होंने खेल-खिलाड़ियों पर चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय कोच विदेशी कोच से कमतर नहीं हैं। केवल उनके पास संसाधन की कमी है। अगर सरकार उनको प्रोत्साहित करे तो देश को एक से बढ़कर एक खिलाड़ी वह देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की नीति खेल में भी लागू होनी चाहिए और हमारे यहां के स्थानीय प्रशिक्षकों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। उनको अच्छे पैकेज पर रखा जाए। बेहतर मानदेय व सुविधा जब उनको मिलेगा तो वह देश को बेहतरीन खिलाड़ियों की फ़ौज देंगे जो ओलंपिक या किसी खेल में पदक जीतने में सफल होंगे।

ओलंपिक में पदक का सूखा अवश्य खत्म होगा

उन्होंने कहा कि सरकार खेलों में काफी संसाधन लगा रही। धन भी खर्च हो रहा। इसका नतीजा भी जल्द दिखेगा। अभी रिजल्ट में देरी हो सकती है लेकिन तैयारियां एक दिन रंग जरूर लाएंगी। उन्होंने कहा कि एक दिन जरूर ओलंपिक से पदक के लिए तरस रहे देश को खुश होने का मौका मिलेगा और पदक का सूखा ख़त्म होगा।
अर्जुन अवार्डी अंजू ने कहा कि खिलाड़ी जब पदक जीतनेनके बाद आता है तो उसे बहुत सारा इनाम व नकद धनराशि दी जाती है। यह रकम देने की बजाय सरकार उस राशि को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर खर्च करती तो और बेहतर रिजल्ट आते। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को बेहतर प्रशिक्षण मिले और वह पदक जीते यही उसका सबसे बड़ा इनाम है। खिलाड़ी पदक के लिए नहीं देश के लिए खेलता है।


खेलो इंडिया स्कीम की तारीफ़ की

अंजू जॉर्ज ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया स्कीम बहुत बढ़िया प्रयोग है। इससे छोटे शहरों से भी ज़मीन से जुड़े खिलाड़ी व प्रतिभाओं की पहचान हो सकेगी। उनको आगे बढ़ने के लिये एक बढ़िया प्लेटफार्म भी मिलेगा। खिलाड़ी को अब आगे आकर इसमें खुद को साबित करना चाहिये।