गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने देर शाम को गोरखपुर क्षेत्र के बलिया, देवरिया व सन्तकबीरनगर जिले के नगर पंचायत क्षेत्रों के अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉ.सत्येन्द्र सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय के हवाले से बताया कि द्वितीय चरण में होने वाले निर्वाचन में इन जिलों में चुनाव होने हैं। पार्टी ने आज प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए।
डॉ.सिन्हा ने बताया कि बाकि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।