गोरखपुर

गोरखपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रक ड्राइवर ही निकला चोर…45 लाख का फिलिप्स एलईडी बल्ब बरामद

हरियाणा से नेपाल ले जा रहे 45 लाख कीमत के एलईडी बल्ब को बीच रास्ते में ग़ायब करने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ़्तार किया, एसपी सिटी ने मामले की जानकारी दी।

2 min read
Mar 16, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, गिरफ्तार आरोपी

गोरखपुर की थाना कैंट पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 45.64 लाख रुपये मूल्य के फिलिप्स एलईडी बल्ब की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक गुलशन शाह कानू को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 352 सीलबंद गत्ता एलईडी बल्ब बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर पाटिल निमिष दशरथ ने प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि CO कैंट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कैंट और स्वॉट टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें

‘माफिया की जमीन खाली कराओ, वहीं बनाओ गरीबों के घर’ – CM योगी का अधिकारियों को निर्देश

45 लाख की एलईडी बरामद

गिरफ्तार आरोपी गुलशन शाह कानू पुत्र नंदी शाह कानू निवासी मैनाटाड़ थाना मैनाटाड़, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) है। उसके पास से फिलिप्स कंपनी के विभिन्न मॉडल के कुल 352 सीलबंद गत्ता एलईडी बल्ब बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 45,64,914 रुपये आंकी गई है।

सोनौली के रास्ते काठमांडू भेजने की थी तैयारी

पुलिस के अनुसार वादिनी का ट्रांसपोर्ट कार्य मारुती इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट, त्रिपाठी कॉम्प्लेक्स ठूठीबारी चौराहा, महराजगंज के माध्यम से संचालित होता है। फरीदाबाद-पलवल (हरियाणा) से सोनौली के रास्ते काठमांडू भेजने के लिए एलईडी बल्ब के 374 गत्ता (करीब 3.18 टन) माल की ढुलाई के लिए आरोपी ट्रक चालक को तय किया गया था।

ट्रक ड्राइवर का मोबाइल हुआ बंद

आरोपी ने माल लोड करने के बाद भाड़े के रूप में 80 हजार रुपये भी प्राप्त कर लिए। इसके बाद उसने फोन कर गाड़ी खराब होने की बात कहकर गीडा क्षेत्र में ट्रक खड़ा होने और मरम्मत के लिए 20 हजार रुपये और मंगाने की बात कही। जब वादिनी के पति मौके पर पहुंचे तो वहां न ट्रक मिला और न ही चालक। इसके बाद आरोपी का मोबाइल भी बंद हो गया।

बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

तहरीर के आधार पर थाना कैंट में मु0अ0सं0 78/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ट्रक चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर माल चोरी कर लिया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 318(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ कैंट अरुण कुमार एस और इंस्पेक्टर कैंट संजय सिंह भी मौजूद

ये भी पढ़ें

यक्ष ऐप का कमाल: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, छह वाहनों के साथ आठ गिरफ्तार

Published on:
16 Mar 2026 08:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर