गोरखपुर

धर्मांतरण पर गोरखपुर पुलिस की बड़ी कारवाई, एक महिला समेत चार गिरफ्तार…निशाने पर थे गरीब हिंदू परिवार

गोरखपुर के थाना गुलरिहा क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। यह कार्रवाई SSP गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।

2 min read
Mar 22, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में रविवार को कथित धर्मांतरण के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से निर्धन वर्ग के हिंदुओं को धन का लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने की चर्चाएं थीं।

गुलरिहा बाजार, भटहट, आयुष विश्वविद्यालय के आसपास, जंगल एकला, सरहरी, पिपराइच और पीपीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में, खासकर मिशनरी स्कूलों के पास, ऐसी गतिविधियों की बात स्थानीय लोगों के बीच आम थी, इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिल रही थी। जैसा कि बता दें संतकबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज आदि समीपवर्ती जिलों में भी मिशनरी के लोग चोरी छुपे प्रार्थना सभा आयोजित कर गरीबों को पैसे का लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते हैं।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:कागजों में चल रही थी फर्म, जीएसटी चोरी का हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज

निर्धन परिवारों को पैसे का लालच देकर करा रहे थे धर्मांतरण

रविवार को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सूरजकुंड निवासी शीतल मिश्रा ने गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग धन का लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बिहार निवासी विल्सन नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने स्वयं धर्म परिवर्तन करने के बाद अन्य लोगों को भी इसमें शामिल करने का प्रयास किया। उस पर कुशीनगर के रामकोला निवासी अमित सिंह, उसकी मां रीता देवी, गुलरिहा के सरहरी निवासी विक्की कुमार और पीपीगंज के वार्ड नंबर छह निवासी कन्हैया यादव के साथ मिलकर धर्मांतरण की गतिविधियां चलाने का भी आरोप है।

CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुलरिहा पुलिस ने अमित सिंह, विक्की कुमार, कन्हैया यादव और रीता देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस गंभीर मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

सरसों काटने निकले किसान की पेड़ से लटकी मिली लाश, पत्नी की चीखों से दहला गांव, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

Published on:
22 Mar 2026 11:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर