
गोरखपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें कई थानेदारों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
आदेश के मुताबिक, निरीक्षक अश्विनी पांडेय को गीडा से पुलिस लाइन, निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा को चौरीचौरा से गीडा और निरीक्षक जयंत कुमार सिंह को खजनी से पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक श्यामदेव चौधरी को उरुवा बाजार से खजनी स्थानांतरित किया गया है।उपनिरीक्षक राजकुमार बरवार को बेलीपार थानाध्यक्ष से उरुवा बाजार थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजीव सिंह को पिपराइच से बेलीपार थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत पाठक को हरपुर बुदहट थानाध्यक्ष पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि अवनीश कुमार पांडेय को गोलघर चौकी से हरपुर बुदहट का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक संदीप यादव को बेलघाट से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक अजय कुमार पटेल को स्वाट टीम से बेलघाट थानाध्यक्ष और निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति को सोशल मीडिया प्रभारी पद से हटाकर चौरीचौरा भेजा गया है।
उपनिरीक्षक अनूप सिंह को पिपराइच थानाध्यक्ष पद से पुलिस लाइन, विनय सिंह को पिपराइच थाने से पिपराइच का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक पंकज सिंह को कोतवाली से पुलिस लाइन, विवेक त्रिवेदी को एंटी थेफ्ट सेल उत्तरी जोन से अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली, श्यामानंद राय को रामगढ़ताल से पुलिस लाइन और विशाल कुमार सिंह को बांसगांव थानाध्यक्ष से रामगढ़ताल थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत चार पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया गया है, जबकि पांच नए अधिकारियों को गोरखपुर में तैनाती मिली है। तबादला सूची में तीन अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। इनमें दो को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) और एक को गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
गोरखपुर के कोतवाली सर्किल में तैनात रहे CO ओंकार दत्त तिवारी को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं, दीपांशी राठौर और अनुराग कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में ACP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।दूसरी ओर, गोरखपुर में पांच नए पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें बरेली से नीलेश मिश्रा, जौनपुर से गिरेन्द्र कुमार सिंह और अयोध्या से पीयूष व श्रेयस त्रिपाठी शामिल हैं। नए अधिकारियों के आने के बाद जिले के विभिन्न पुलिस सर्किलों की जिम्मेदारी नए सिरे से तय की जाएगी।
तबादले में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) के प्रभारी को भी बदल दिया गया है। गोरखपुर में तैनात देवी दयाल को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC), सीतापुर भेजा गया है। उनकी जगह भदोही में LIU प्रभारी रहे धीरेन्द्र सिंह को गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान जेसीबी से दबकर भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, तारामंडल निवासी सहजनवा के बरहुआ गांव का मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू रोड शो के स्वागत समारोह का आयोजक था। उसी ने रोड शो के लिए जेसीबी किराये पर मंगाई थी। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में कूड़ाघाट के कोड़ईया निवासी योगेश यादव और नंदानगर के दरगहिया निवासी मनोज यादव शामिल हैं।
इस मामले में पुलिस ने कुल 66 लोगों को आरोपी बनाया है। अब तक 38 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें कुछ लोगों का शांतिभंग में भी चालान किया गया है। जेसीबी चालक और चार सपा नेताओं समेत पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस अब खोराबार निवासी जेसीबी मालिक मनोज मिश्रा की तलाश कर रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए गोरखनाथ, एम्स, खोराबार, झंगहा, चौरीचौरा, शाहपुर, चिलुआताल और गुलरिहा समेत कई थाना क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।