गोरखपुर

गोरखपुर विवि चुनाव का नामांकन पूरा, इन्होंने भरा पर्चा

अध्यक्ष पद पर नौ, उपाध्यक्ष पद पर दस प्रत्याशियों ने जताई दावेदारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2018, 2:04 AM IST
ddu
डीडीयू

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पर्चा दाखिला के आखिरी दिन प्रमुख पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने ताल ठोकें हैं तो उपाध्यक्ष पद के लिए दस विद्यार्थियों ने दावेदारी की है। महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए नौ-नौ दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
13 सितंबर को होने वाले विवि छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू है। दो दिन विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराया गया। नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए पर्चा दाखिला हुआ।
गुरुवार को पर्चा दाखिला में विवि सहित पूरे शहर में काफी गहमागहमी रही। पूरा शहर छात्रसंघ चुनाव की सरगरमी में रहा। जुलूस, तेज रफ्तार से आती-जाती गाड़ियां और चुनाव आचार संहिता की उड़ती धज्जियों को सारा दिन शहरवासी मूकदर्शक बने रहे।
पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चाें की जांच शुक्रवार व शनिवार को की जाएगी। वैध पर्चाें की लिस्ट शनिवार शाम तक चस्पा कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी प्रो.ओपी पांडेय ने बताया कि रविवार को नाम वापसी होगी। इसी दिन तीन बजे के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों के नामों को चस्पा कर दिया जाएगा। 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा तथा 5 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। काउंटिंग के बाद उसी दिन परिणामों का भी ऐलान कर दिया जाएगा।

इन्होंने किया नॉमिनेशन -
अध्यक्ष -
अन्नू प्रसाद
संदीप यादव
एश्वर्य
रंजीत सिंह श्रीनेत
सचिन शाही
अनिल दुबे
प्रिंस सिंह
भास्कर चैधरी
इंद्रेश यादव

उपाध्यक्ष -
साक्षी सत्यम
उत्कर्ष सिंह
क्रांतिकेय प्रसाद
सूरज यादव
प्रणव द्विवेदी
मेवा लाल
राजकुमार गुप्ता
अभिषेक कुमार
अंशुमान पाठक
ऋ तुराज सिंह

मंत्री -
सुधीर यादव
राहुल यादव
मनीष ओझा
नितिन कुमार त्रिपाठी
मनीष कुमार सिंह
आलोक कुमार सिंह
अमन वर्मा
शिवानी मिश्रा
विष्णुराज सिंह

पुस्तकालय मंत्री -
योगेंद्र प्रताप सिंह
मुन्ना लाल मौर्या
संजय कुमार
वंदना निषाद
अनूप कुमार भारती
विनय कुमार यादव
अभिमन्यु सिंह
प्रिंस यादव
बुद्धिराम प्रजापति

Published on: