10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में इन प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र, आज से पर्चा दाखिला

गोरखपुर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए पहले दिन 35 कैंडिडेट्स ने खरीदा पर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 5 Sep 2018, 8:08 AM IST

DDU convocation

डीडीयू

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का आगाज हो चुका है। पहले दिन नामांकन फार्म लेने वालों का तांता लगा रहा। बुधवार से पर्चा दाखिला शुरू होगा। पहले दिन संकाय/हाॅस्टल प्रतिनिधियों का पर्चा दाखिला होना है लेकिन हाॅस्टल प्रतिनिधि के लिए किसी ने फार्म नहीं लिया है। संकाय प्रतिनिधि के लिए 12 दावेदारों ने पर्चा लिया है। जबकि छह सितंबर को होने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व पुस्तकालय मंत्री के पद के लिए नामांकन खातिर पहले दिन 23 पर्चा बिका।
विवि में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10.30 से पर्चा मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर दो बजे तक पर्चा मिलना था। पहले दिन की समयावधि समाप्त होने के बाद कुल 35 कैंडिडेट्स ने पर्चे खरीदे। सबसे ज्यादा अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए 7-7 दावेदारों ने पर्चा लिया जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए पांच पर्चे लिए गए। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्चे लिए हैं।


कौन-कौन ले गया पर्चा -
अध्यक्ष -
अन्नू प्रसाद
संदीप यादव
एश्वर्य
सचिन शाही
रंजीत सिंह
अनिल दुबे
प्रिंस सिंह

उपाध्यक्ष -
साक्षी सत्यम
उत्कर्ष सिंह
क्रांतिकेय प्रसाद
सूरज यादव
प्रणव द्विवेदी

मंत्री -
सुधीर यादव
राहुल यादव
मनीष ओझा
नितिन कुमार त्रिपाठी
मनीष कुमार सिंह
आलोक कुमार सिंह
अमन वर्मा

पुस्तकालय मंत्री -
योगेंद्र प्रताप सिंह
मुन्ना लाल मौर्या
संजय कुमार
वंदना निषाद

यह है मुख्य तारीख

नामांकन फार्म वितरण - 4, 5 सितंबर सुबह 10.30 से 2 बजे तक
फैकेल्टी, हॉस्टल प्रतिनिधि नामांकन - 5 सितंबर, सुबह 10.30 से 2 बजे तक
पदाधिकारियों का नामांकन - 6 सितंबर, सुबह 10.30 से 2 बजे तक
फैकेल्टी, हॉस्टल प्रतिनिधि फॉर्म की जांच - 7, 8 सितंबर, सुबह 10.30 से 2 बजे तक
अन्य पदों के लिए पर्चे की जांच - 7, 8 सितंबर, सुबह 10.30 से 2 बजे तक
वैध प्रत्याशियों के नाम का ऐलान - 8 सितंबर, 10.30 से 2 बजे तक
नाम वापसी - 9 सितंबर, 10.30 से 2 बजे तक
फाइनल लिस्ट - 9 सितंबर, 3 बजे
चुनाव - 13 सितंबर, 9 से 3 बजे तक
काउंटिंग - 13 सितंबर, 5 बजे से
रिजल्ट - 13 सितंबर, काउंटिंग के बाद परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी द्वारा किया जाएग