10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व रणजी खिलाड़ी आवास में इस हाल में मिले, लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली, जानिए विराट कोहली से क्या है संबंध

एनई रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी रेलवे काॅलोनी के आवास में लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 4 Sep 2018, 9:57 PM IST

tarun shukla

पूर्व रणजी खिलाड़ी अपने आवास में मृत मिले, लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली, जानिए विराट कोहली से क्या है संबंध

पूर्वोत्तर रेलवे के एक बडे़ अधिकारी ने मंगलवार की शाम को अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए। बताया जा रहा कि उन्होंने रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डिप्टी सीसीएम पद पर कार्यरत थे। पूर्व क्रिकेटर रह चुके तरूण शुक्ला अपने सरकारी आवास पर थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना की वजहों को तलाश रही है।
तरूण शुक्ला पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर में डिप्टी सीसीएम पद पर कार्यरत थे। वह रेलवे की कौआबाग काॅलोनी में रहते थे। बताया जा रहा कि मंगलवार की शाम को वह अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिए। तरूण शुक्ल आवास के गेस्ट हाउस में मृत पाए गए।

क्रिकेटर रह चुके हैं तरूण शुक्ल, विराट कोहली के कोच के मित्र थे

तरूण शुक्ल क्रिकेटर रहे हैं। वह रणजी ट्राफी में खेल चुके हैं। वह साल 2005 में एनई रेलवे में एसीएम पद पर ज्वाइन किए। तीन साल तक रणजी खेलने वाले शुक्ला भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा के साथ खेल चुके हैं।