गोरखपुर विवि में छात्रसंघ चुनाव आगामी 13 सितंबर को है। छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। कार्यकारिणी के लिए बुधवार को पर्चा दाखिला का समय तय किया गया था जबकि गुरुवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री पद के दावेदारों को नामांकन करने के लिए समय दिया गया था। अगले दो दिनों में नामांकन पत्रों की जांच, पर्चा वापसी आदि की प्रक्रिया को पूरी कराने के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी प्रो.ओपी पांडेय ने बताया कि मंगलवार को चुनाव तिथियों के ऐलान के साथ ही चुनाव आचार संहिता को लागू कर दिया गया था।