गोरखपुर

गोरखपुर के दरोगा को पसंद है हवाई यात्रा…लापता लड़की के परिजनों को देते रहे फ्लाइट से मुंबई आने का आश्वासन…फिर छोड़ा फोन उठाना

गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला आया है। यहां गुमशुदा लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि दरोगा ने उन्हें लड़की की लोकेशन मुंबई बताया और वहां पहुंचने को कहा, खुद उसने हवाज जहाज से आने की बात बोला।
2 min read
Jul 18, 2025
Up news, gorakhpur police
फोटो सोर्स: पत्रिका, बच्ची की गुमशुदगी, दरोगा के हवाई जहाज से आने का दिया आश्वासन

गोरखपुर में एक तरह वर्षीय लड़की की गुमशुदगी के मामले रामगढ़ ताल थाना पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। पुलिंग ने जब जांच पड़ताल शुरू की तब लड़की का लोकेशन मुंबई मिला। दरोगा ने पिता को बुलाकर इंस्टाग्राम से बात भी कराई और कहा कि तुम्हारी बेटी मुंबई के पनवेल महानगर पालिका के आस-पास है। तुम लोग ट्रेन से मुंबई पहुंचो। मैं भी हवाई जहाज से वहां आता हूं।

परिजन खोजते रहे मुंबई, दरोगा ने फोन उठाना किया बंद

दरोगा के कहे के मुताबिक लड़की का पिता चार दिन अपने रिश्तेदार के साथ मुंबई के पनवेल में बेटी को खोजता रहा। लड़की के पिता का आरोप है कि इस दौरान दरोगा भी कल परसों में हवाई जहाज से आने की बात कहते रहे। हद तो तब हो गई जब दरोगा ने फोन उठाना भी छोड़ दिया। पिता और उसका रिश्तेदार मुंबई में मारे मारे फिरते रहे लेकिन दरोगा नहीं पहुंचे, अंत में निराश होकर लड़की के पिता घर गोरखपुर वापस आ गए।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक बांसगांव के अजय चौहान अपने परिवार के साथ रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में चाय और समोसा की दुकान चलाते हैं। उनके चार बच्चे हैं जिसमे एक बेटा और तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी कर चुके हैं। सबसे छोटी बेटी अन्नू पास ही एक स्कूल में क्लास छह में पढ़ती है। अजय ने बताया कि 7 जुलाई को बेटी दोपहर कहीं निकली इस पास परिवार सोचा कि कहीं खेलने गई होगी। लड़की जब देर रात तक नहीं घर पहुंची तब हड़कंप मच गया, काफी खोजबीन के बाद भी जब नहीं लड़की मिली तब रामगढ़ताल थाने में 10 जुलाई को अपहरण का केस दर्ज कराए। मुंबई से आने के बाद घर में मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इस संबंध में SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस को लोकेशन नहीं मिली इस कारण पुलिस नहीं गई, जल्द ही उसकी तलाश कर ढूंढ किया जाएगा।

Updated on:
18 Jul 2025 06:06 pm
Published on:
18 Jul 2025 06:06 pm