
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स पुलिस ट्यूटर अकाउंट
श्रावस्ती जिले में एक गैर समुदाय के युवक ने उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली एक किशोरी से सोशल मीडिया पर संपर्क बनाया। इसके बाद उसे बहराइच के नानपारा बुलाया। यहां पहुंचने पर शादी का झांसा देकर करीब 2 महीने तक उसे लेकर अपने नातेदार रिश्तेदार के यहां घूमता रहा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया। एक सामाजिक संस्था की शिकायत पर इस मामले में पुलिस में आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना के गांव लक्ष्मणपुर कोठी के रहने वाले अब्दुल रहमान ने नैनीताल जिले के बेतालघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ। युवक के बुलाने पर वह झांसे में आकर नानपारा पहुंच गई। यहां से आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया। करीब एक से दो माह अपने विभिन्न रिश्तेदारों के यहां रहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान किशोरी के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। इन सारे कारनामों की जानकारी बहराइच के सामाजिक संस्था को हो गई। जिसके बाद संस्था के अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल रहमान, उसके पिता नसीर, बहनोई नवाबगंज के बक्सी गांव निवासी इसराफिल व चौगोई निवासी उसकी बहन अलीमुन सहित गांव निवासी मैकू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान, नसीर, मैकू व अलीमुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने नोएडा से किशोरी को उसके रिश्ते के भाई के साथ बुलाकर चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए भेजा है।
इस मामले में श्रावस्ती पुलिस का कहना है कि किशोरी के रिश्ते में भाई लगने वाले एक व्यक्ति को नोएडा से बुलाकर चिकित्सीय परीक्षण के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए भेजा गया था। एसपी का कहना है कि जांच जारी है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएगा। उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
18 Jul 2025, 3:59 PM IST
Published on:
18 Jul 2025, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.