गोरखपुर

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में BRD मेडिकल कालेज के प्राचार्य पर लोकायुक्त जांच शुरू हो गई है। कुशीनगर के अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य ने भी जांच में सहयोग का वादा किया ही।

2 min read
May 01, 2026

गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। लोकायुक्त के निर्देश पर कुशीनगर जिला प्रशासन की टीम ने जांच शुरू की है। इसकी जिम्मेदारी CDO, ADM फाइनेंस को मिली है। कुशीनगर के ADM फाइनेंस एवं राजस्व वैभव मिश्रा गुरुवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य सहित अन्य अधिकारियों से अहम जानकारी जुटाई।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:विदेश भेजने के नाम पर छात्र से 1.5 लाख की ठगी, मुंबई पहुंचा तो एजेंट गायब, मुकदमा दर्ज

प्राचार्य ने जांच में सहयोग करने का दिया आश्वासन

पूरी टीम को प्राचार्य डॉ. जायसवाल ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात टीम से कही है। बता दें कि मामला नवंबर 2025 का है। मामले में बस्ती निवासी अजीत प्रताप सिंह ने लोकायुक्त से शिकायत कर कॉलेज प्रशासन इलाज के नाम पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।आरोप है कि इसका असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।

बिना शासन की अनुमति के किए गए कई अनुचित कार्य

शिकायत में यह भी कहा गया है कि बिना शासन की अनुमति के एक पैथोलाजी फर्म के अनुबंध का नवीनीकरण कर दिया गया। इसी आधार पर टीम ने जांच शुरू करते हुए रिपोर्ट लोकायुक्त का देने की बात कही है जिसके आधार पर कारवाई की जाएगी। बता दें कि BRD मेडिकल काॅलेज के नेत्र रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. रामकुमार जायसवाल ने कार्यभार ग्रहण किया था। इनके पहले डॉक्टर सुनील कुमार आर्य प्राचार्य थे लेकिन उन्हें फाइनेंसिली कार्य करने से सका गया था।

सुनील कुमार आर्य के बाद बनाये गए थे प्राचार्य

31 जनवरी को प्राचार्य रहे डॉ. गणेश कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डाॅ. सुनील कुमार आर्या को प्राचार्य का कार्यभार सौंपा गया था। प्राचार्य पद को लेकर कई दिन से अटकलें चल रही थीं। दरअसल, डॉ. गणेश कुमार के बाद प्राचार्य बने डॉ. सुनील कुमार आर्या के पास वित्तीय अधिकार नहीं थे। इस वजह से मेडिकल काॅलेज के कर्मियों और एजेंसियों के वेतन अन्य बिलों का भुगतान रुक गया था। तब से ही बदलाव की चर्चा होने लगी थी। नए प्राचार्य की तैनाती का पत्र जारी होने के बाद डॉ. रामकुमार जायसवाल ने कार्यभार ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट ने की रद्द, बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ दिया था बयान
Published on:
01 May 2026 07:28 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां

गोरखपुर में बच्चे के गले के आर-पार हुआ पिलर का सरिया, पतंग उड़ाते समय छत से गिरा…परिजन हुए बदहवास