गोरखपुर

गोरखपुर में बाइकर्स गैंग पर पुलिस की ताबड़तोड़ करवाई, सात रेसर बाइक सीज…मचा हड़कंप

गोरखपुर पुलिस लगातार स्टंटबाजों और रेसर बाइक सवारों पर करवाई कर रही है, इसी कड़ी में गुलहरिया थानाक्षेत्र में पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने कर सात रेसर बाईकों को सीज कर दिया है। इस घटना के बाद बाइकर्स गैंग में हड़कंप मचा हुआ है।

2 min read
Apr 18, 2026
Up news, gorakhpur
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, सात बाइक सीज

गोरखपुर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलरिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। यह कार्रवाई SSP गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर, SP सिटी निमिष पाटिल और CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह की निगरानी में SO गुलहरिया ने की।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कारवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना हेलमेट, बिना कागजात, गलत तरीके से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 7 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का प्रयोग करें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमीन बैनामा कर करता था ठगी

गुलरिहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बैनामा कर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था। पुलिस टीम ने सूर्यसांत उर्फ सूर्यकान्त पुत्र रामहरि निवासी जंगल एकला नं. 2 बिचला टोला थाना गुलरिहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करता था और मूल कास्तकार की जगह अन्य व्यक्ति को खड़ा कर जमीन का बैनामा कराता था।

फर्जीवाड़े से अर्जित की थी अवैध संपति

फर्जीवाड़े से जिससे अवैध रूप से धन अर्जित किया जाता था। इस मामले में थाना गुलरिहा पर मु0अ0सं0 1024/2025 के तहत गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके खिलाफ पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

Updated on:
18 Apr 2026 10:04 pm
Published on:
18 Apr 2026 09:49 pm
Also Read
View All
UP Police Constable Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, 44 केंद्रों पर 3 दिन में 1.16 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

गोरखपुर में पिता ने जहर देकर 2 मासूमों को मार डाला, परिजनों ने आरोपी को बताया मानसिक रोगी, जांच में जुटी पुलिस

CM योगी के गढ़ में दर्दनाक हादसा: डंपर चालक ने निर्माणाधीन सड़क पर सो रहे मजदूर पर उड़ेल दी मिट्टी, दबने से हुई मौत, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया

गोरखपुर के दर्जनों होटलों में नहीं हो रहा सुरक्षा मानकों का पालन, अधिकारी साधे हैं चुप्पी!

CM योगी ने फ्लैटेड फैक्ट्री का किया शुभारंभ: अपराधियों को दिया सख्त संदेश, कहा- पाताल से खोज कर दंडित करेंगे