5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में पिता ने जहर देकर 2 मासूमों को मार डाला, परिजनों ने आरोपी को बताया मानसिक रोगी, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां एक शख्स ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर खिलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Father poisoned two children

पिता ने मासूम बेटे और बेटी को दिया जहर (इमेज: पत्रिका)

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक पिता ने अपने मासूम बेटे और बेटी को जहर खिला दिया, हालत गंभीर होने पर परिजन बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना पर पुलिस BRD मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पिता ने खाने में सल्फास मिला कर खिलाया

जानकारी के मुताबिक गीडा के सेक्टर 5 बरवार गांव में सत्यम कन्नौजिया अपने परिवार के साथ रहता है। वह टैंपो चलाकर परिवार का खर्च उठाता है। सत्यम की पत्नी शहर में किसी दुकान पर काम करती है। सत्यम गुरुवार को टैंपो चलाकर रात में आया। उस समय तक उसकी पत्नी घर नहीं लौटी थी। घर पर सत्यम ने तीनों बच्चों को कमरे में बुलाया, लेकिन बड़ी बेटी नहीं गई। छोटी बेटी परी (8) और बेटा अक्षत (5) कमरे में चला गया। वहां पर उसने दोनों को किसी खाने वाली चीज में सल्फास की गोलियां खिला दीं। आरोपी के पिता अनिल कन्नौजिया ने यह जानकारी दी है।

इलाज के दौरान मासूमों की मौत

कुछ ही देर बाद दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगा और हालत बिगड़ गई। बच्चों को इस हाल में देख परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को BRD मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां इलाज के दौरान सुबह दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने तत्काल गीडा थाने की पुलिस को सूचना दी।

आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने बताया मानसिक रोगी

पुलिस गीडा स्थित घर जाकर आरोपी पिता सत्यम कन्नौजिया को हिरासत में ले लिया है। घर से सल्फास की खाली शीशी भी मिली है। इस संबंध में SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन वह किसी चीज का जवाब नहीं दे पा रहा है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी मानसिक रोगी है और उसकी दवा चल रही है। फिलहाल, जांच की जा रही है उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग