गोरखपुर

गोरखपुर में दबंगों ने तलवार और चाकू से किया हमला…चार लोग गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित भीड़ ने कुशीनगर रोड जाम किया

गोरखपुर में शुक्रवार को एम्स थानाक्षेत्र में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, इस बीच एक पक्ष ने चाकू और तलवार से हमला बोल दिया जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे है।

2 min read
Apr 24, 2026
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, एम्स थानाक्षेत्र में हिंसक विवाद

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुआ विवाद जल्द ही खूनी रुख अख्तियार कर लिया, एक पक्ष के लोगों ने चाकू और तलवार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हिंसक विवाद को सूचना मिलते ही SP सिटी निमिष पाटिल, CO कैंट अरुण कुमार एस. भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से मिले। यह घटना कुसम्ही बाजार रामजानकी मंदिर के पास हुई, करीब 9 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

ये भी पढ़ें

UPSC की तैयारी कर रही युवती के साथ इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने किया कांड! आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

चाकू और तलवार से हमला, चार गम्भीर रूप से घायल

इस दौरान एक पक्ष पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में कालीचरण, गोविंद, सोनू और एक गुड्‌डू का नाम शामिल है। कुसम्ही मार्केट में ही इनका घर है, गुड्‌डू कसौधन बजरंग दल के नेता हैं। बीच बचाव में इन्हें चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष के सद्दाम और जब्बार पर तलवार व चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना के बाद से ही दोनों आरोपियों समेत 5 फरार हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गोरखपुर कसया रोड जाम कर दिया।

सूचना मिलते हीं भारी फोर्स के साथ पहुंचे SP सिटी

घटना की सूचना पर एम्स पुलिस के साथ ही एसपी सिटी निमिष पाटील, कैंट सीओ और थाने की फोर्स पहुंच गई है। लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं घायलों के परिजनों का आरोप है कि हमलावर के घर भारी मात्रा में हथिया है, पुलिस छापा मारकर बरामद करे। हमलावरों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

हमलावरों की तलाश में छापेमारी, भारी फोर्स तैनात

जानकारी के मुताबिक कुसम्ही क्षेत्र के सद्दाम और कालीचरण दोनों ही ऑटो चलाते हैं। गुरुवार की शाम 3 बजे दोनों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह 9 बजे कालीचरण का भाई गोविंद जायसवाल सद्दाम के घर जाकर विवाद का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर नाराज होकर सद्दाम, जब्बार समेत अन्य लोग रॉड, तलवार और चाकू से हमला कर दिए। हमले की जानकारी जैसे ही व्यापारियों को हुई वे सद्दाम के घर पहुंचे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी।

इधर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने आटो में भी तोड़फोड की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना की सूचना पर मौके पर चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद भी पहुंच गए हैं। आरोपियों की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस तैनात है।

ये भी पढ़ें

आगरा में प्रेमी ने HR को मारकर शव बोरे में फेंका, चार्जशीट में खुली पूरी साजिश, सिर अब तक गायब
Published on:
24 Apr 2026 11:20 am
Also Read
View All