23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में परिवर्तन की लहर, पहले चरण की वोटिंग के बाद बोले भाजपा नेता- ममता सरकार से ऊब चुकी है जनता, खिलेगा कमल

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत गुरुवार को 152 सीटों पर रिकॉर्ड मतदान हुआ। वोटिंग के बाद भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

2 min read
Google source verification
west-bengal-election-2026-phase-1-voting-ravi-kishan-himanta-sarma-statements

भाजपा सांसद रवि किशन। PC: IANS

भाजपा के दिग्गज नेताओं और सांसदों ने दावा किया है कि इस बार बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'सुनामी' चल रही है और जनता ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। 4 मई को आने वाले नतीजे राज्य की राजनीति में नया इतिहास लिखेंगे।

रवि किशन बोले- हर तरफ मोदी-मोदी

भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद रवि किशन ने बंगाल के चुनावी रण में उतरते हुए कहा कि आज की ऐतिहासिक वोटिंग ने साफ कर दिया है कि बंगाल में भाजपा की लहर है। रवि किशन उम्मीदवार राकेश सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "मैंने यहां जो जोश देखा है, वह अद्भुत है। यह एक-दूसरे समुदाय का इलाका है, जहां से मौजूदा मेयर उम्मीदवार हैं, लेकिन जनता ने मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।" उन्होंने कहा कि बंगाल की गलियों में 'हर-हर मोदी' के नारे गूंज रहे हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा का कड़ा रुख: 4 मई के बाद हिसाब होगा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर टीएमसी पर तीखा हमला बोला। सरमा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "4 मई को भाजपा की सरकार आ रही है। जिन लोगों ने हमारे उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर हाथ उठाया है, उन्हें हम ढूंढ-ढूंढकर धुन देंगे। कानून का राज स्थापित होगा और किसी भी गुंडे को बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने दावा किया कि जनता ने हिंसा का जवाब वोट की चोट से दिया है।

हमें डराने वाला कोई नहीं: सुवेंदु सरकार

भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार ने कथित हमले को लेकर कहा कि सुबह से ही, हमारे पोलिंग एजेंटों को कई बूथों से बाहर निकाल दिया गया। बूथ नंबर 24 पर, 100 मीटर के दायरे में भीड़ जमा थी। मैंने केंद्रीय बलों और पुलिस को बुलाया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। जब मैं बाहर निकल रहा था तो मुझ पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे डराने वाला कोई नहीं है।

90 लाख 'फर्जी' वोटर हटे, अब होगा निष्पक्ष चुनाव: प्रसाद लाड

भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड ने कहा कि मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि इस बार हिंदू भी बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए बाहर निकले हैं, और जो लोग बाहर आए हैं, वे वोटिंग में हिस्सा लेते हुए 'हर हर मोदी, जय जय मोदी' के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व भाजपा की सरकार आने वाली है।

प्रसाद लाड ने कहा कि मुझे लगता है कि सत्ता-विरोधी लहर है। लोग ममता सरकार से ऊब चुके थे। एसआईआर का मुद्दा सामने आने के बाद, एसआईआर प्रक्रिया के जरिए लगभग 90 लाख डुप्लीकेट वोटरों को हटा दिया गया।