23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आस्था बनीं गोरखपुर इंटर टॉपर, दिव्या ने दसवीं में जिला टॉप किया

गोरखपुर जिले के छात्रों ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। आस्था ने 92.80% अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया, जबकि सुप्रिया शर्मा और निखिल मद्धेशिया दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, 12 वीं टॉपर आस्था

यूपी बोर्ड की ओर से शाम 4 बजे हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया। गोरखपुर के संस्कार इंटर कॉलेज रिथुआखोर खोर पाली की दिव्या यादव ने 95. 67% के साथ जिला टॉप किया है।वहीं दूसरे नंबर पर दीनानाथ यादव कॉलेज सिंघड़िया की प्रिया और अब्दुल कलाम मेमोरियल अकेडमी की बिदिशा ने 95 % के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि तीर्थराज चंद इंटर कॉलेज, बेलघाट के प्रथम चौधरी और रजनी व फूलमती देवी इंटर कॉलेज की रिंकी सिंह 94. 83 के साथ तीसरे स्थान पर रहें। इस बार जिले में कुल 198 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। 67,642 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दिया था।

यूपी बोर्ड की 12 वीं में कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज की आस्था ने किया टॉप

यूपी बोर्ड की ओर से शाम 4 बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया। गोरखपुर के कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज की आस्था ने 92.80% के साथ इंटरमीडिएट में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया। फूलमती देवी इंटर कॉलेज की सुप्रिया शर्मा 92.40% के साथ दुसरा स्थान पर रहीं।इसके अलावा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के निखिल मद्धेशिया ने 91.40% के साथ जिला में तीसरा स्थान पाया। गोरखपुर में 65,892 छात्रों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। इसके लिए जिले में CCTV युक्त 198 सेंटर बनाए गए थे। परिणाम घोषित होते ही टॉपर्स छात्रों के घरों और स्कूलों में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गोरखपुर जिला कारागार हाईस्कूल परीक्षा में 02 बंदी पास, इंटरमीडिएट में 20 सफल

जिला कारागार गोरखपुर में आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में बंदियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। हाईस्कूल परीक्षा में 02 बंदी शामिल हुए, जिसमें से दोनों पास साबित हुए। इनमें एक बंदी जिला कारागार अयोध्या से ट्रांसफर होकर आया था, जो अब गोरखपुर कारागार में निरुद्ध है। दूसरा बंदी गोरखपुर का ही है। इंटरमीडिएट स्तर पर 24 बंदी परीक्षा में बैठे। इनमें 20 सफल रहे, 01 फेल हुआ, जबकि 03 अनुपस्थित रहे। कारागार अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा बंदियों के सुधार का माध्यम है, सफल उम्मीदवारों को शीघ्र प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग