26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में पिस्टल की नोक पर नचा रहा था डांसर, वीडियो वायरल होते ही हड़कंप…आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गोरखपुर में एक बार फिर असलहे के संग युवक का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह पिस्टल की नोक पर डांसर को नचा रहा है, जैसे ही पुलिस को वीडियो का संज्ञान हुआ उसकी पहचान शुरू कर दी गई।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, पिस्टल लेकर डांस करता युवक

गोरखपुर में डांसर के साथ पिस्टल लहराते डांस कर रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से एक बार फिर असलहों का ट्रेड शुरू हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि भोजपुरी गाने पर हाथ में पिस्टल लहराते हुए युवक डांसर को नचा रहा है। वीडियो गगहा थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में तिलक समारोह का बताया जा रहा है। इसकी शिकायत गगहा थाने भी पहुंची है। जिसके बाद पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश शुरू कर दी है।

भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराया युवक, डांसर को नचाया

जानकारी के मुताबिक गगहा क्षेत्र के चिउटहा बसावनपुर गांव में मंगलवार को तिलक का कार्यक्रम था। इसमे डांसर भी बुलाई गई थीं। नाच के दौरान ही युवक हाथ में पिस्टल लहराते हुए डांसर के पास गया।पिस्टल दिखाकर उसने डांसर को डांस करने को कहा। फिर उसने डीजे वाले से भोजपुरी गाना बजाने को बोला। इसके बाद युवक ने डांसर के साथ डांस किया। इस दौरान ही किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, वायरल वीडियो जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया वह भी एक्टिव हो गई।

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, शादी समारोह में गए थे परिजन

जिले के गोला थाना क्षेत्र के ककरही गांव में मंगलवार देर रात एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तड़के करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल, ककरही निवासी सुप्रिया पत्नी अजय शुक्ला का शव घर के एक कमरे में साड़ी के सहारे रोशनदान से लटका मिला। घटना के समय सिर्फ 15 माह की मासूम बच्ची दूसरे कमरे में थी। पति अजय शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता व बहन के साथ एक तिलक समारोह में गए थे।

घर लौटने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, कुंडी से लटक रही थी लाश

रात करीब 11 बजे घर लौटने पर कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका का मायका देवरिया जिले के ग्राम जगन्नाथपुर में है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के भाई के मुंबई से आने का इंतजार किया जा रहा है। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग