गोरखपुर

गोरखपुर में लुटेरों से भिड़ी ज्वेलर्स की बेटी, बीच सड़क उठा कर पटकी… छीना झपटी में लाखों के जेवर लेकर फरार

गोरखपुर के दक्षिणांचल में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान से लूट की घटना हुई है, इस दौरान वहां मौजूद ज्वैलर्स की बेटी ने भाग रहे लुटेरों को दौड़ाकर जमीन पर पटक दी लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब हो गए।

2 min read
Apr 28, 2026
फ़ोटो सोर्स: सीसीटीवी फुटेज

गोरखपुर जिले के गोला थानाक्षेत्र में ज्वेलर्स के यहां से सोमवार को दिनदहाड़े सोने की लूट कर भाग रहे बदमाशों से दुकानदार की बेटी भिड़ गई, इस दौरान उसकी लुटेरों से हाथपाई भी हुई और उसने एक को सड़क पर गिरा भी दिया लेकिन बदमाश उसके चंगुल से निकल कर भाग निकले। लूट की सूचना मिलते ही गोला थाना पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

ये भी पढ़ें

बहराइच घर में सोते समय पति-पत्नी को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत, एक साथ उठी अर्थी तो नम हो गई हर आंखें

ग्राहक बन घुसे लुटेरे, मौका देख लड़की के हाथ से जेवर लेकर भागे

जानकारी के मुताबिक गोला उपनगर के वार्ड नंबर- 17 में देवांश स्वर्णकला केंद्र नाम से ज्वेलरी की दुकान है। दुकान के मालिक राकेश वर्मा कहीं निकले हुए थे, इस बीच उनकी छोटी बेटी अमृता दुकान पर बैठी थी। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे दो युवक ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान में घुस गए। उन लोगों ने जेवर दिखाने के लिए कहा, जैसे ही अमृता ने कुछ जोड़ी कान की बालियां दिखाई तभी जब तक वह कुछ समझ पाती एक लुटेरे ने मौका पाकर झपट्टा मार कर उसके हाथ से छीन लिया और दुकान से भागने लगा। अचानक हुई इस घटना से अमृता भी सकते में आ गई और शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागने लगी।

लुटेरों के पीछे भागी लड़की, हाथापाई कर दो को सड़क पर पटकी

इस बीच उसने एक बदमाश का हाथ पकड़कर उसे गिरा भी दिया। लेकिन वह बदमाश अमृता को झटका देकर भाग निकला। इस दौरान अमृता के हाथ में चोट भी लग गई। इस बीच चीख, पुकार से व्यापारी और बाजार के लोग भी इक्कठा हो गए और पुलिस को सूचना दिए। गोला थाना प्रभारी राकेश रोशन फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू किए, इस दौरान सीसीटीवी की जांच पड़ताल हुई जिसमें दिखा कि सरया सब्जी मंडी के पास उसका साथी बाइक लिए खड़ा था। जिसके साथ वह भाग गया, इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी की लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। ज्वेलर्स राकेश ने बताया कि उनकी चार बच्चियां है, दो की शादी हो चुकी है। तीसरी बेटी सृष्टी जिसकी सगाई 29 अप्रैल को है, राकेश वर्मा छोटे स्वर्ण व्यवसायी हैं, उन्होंने बताए कि लूटे गए 20 ग्राम सोने की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए है।

ये भी पढ़ें

चाची ‘आई लव यू’ बोलना युवकों को पड़ा भारी, बीच सड़क पर युवती ने पुलिस बुला चारों युवकों को करवा दी जेल की सैर
Updated on:
28 Apr 2026 12:25 am
Published on:
28 Apr 2026 12:23 am
Also Read
View All