गोरखपुर

गोरखपुर में फिर हुक्का बार की धमक, पुलिस की छापेमारी में बरामद हुए 20 हुक्का…हिरासत में हैं चार आरोपी

गोरखपुर के कैंट इलाके में रविवार को देवरिया बाईपास रोड के पास क्लब-17 रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जा रहा था। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस छापा मारा। कार्रवाई के दौरान क्लब में मौजूद ग्राहक पुलिस की घेराबंदी देख मौके से भाग निकले। हुक्का पिलाने वाले चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान […]

less than 1 minute read
Apr 20, 2026
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, हुक्काबार में रेड

गोरखपुर के कैंट इलाके में रविवार को देवरिया बाईपास रोड के पास क्लब-17 रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जा रहा था। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस छापा मारा। कार्रवाई के दौरान क्लब में मौजूद ग्राहक पुलिस की घेराबंदी देख मौके से भाग निकले। हुक्का पिलाने वाले चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान मौके से 20 हुक्के बरामद किए गए, चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की जा रही है।

ये भी पढ़ें

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: 5 दरोगाओं का ट्रांसफर, कई चौकियों पर नई तैनाती… जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

कैंट पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 20 हुक्का बरामद

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों के निर्देश पर कैंट पुलिस ने रात 12 बजे क्लब-17 रेस्टोरेंट में छापा डाला। छापेमारी के दौरान वहां हुक्का पीते लोग मिले। पुलिस के अचानक पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया, और पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्लब संचालक की तलाश की जा रही है। इस संबंध में SP सिटी निमिष पाटील ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस की ताबड़तोड़ करवाई से पिछले कुछ दिनों से होटलों में हुक्का बार चलने पर रोक लगी थी, लेकिन इधर फिर यह कारनामा शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें

देवरिया की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा बनीं CDO हापुड़, 19 माह के कार्यकाल में छोड़ी अमिट छाप
Published on:
20 Apr 2026 01:16 pm
Also Read
View All