गोरखपुर

गोरखपुर में तीन युवकों के राप्ती नदी में डूबने की आशंका, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू…डाला गया महाजाल

गोरखपुर में शुक्रवार को तीन युवक नहाने के दौरान नदी में डूब गए हैं, यह खबर उनके परिजनों को मिलते ही कोहराम मचा हुआ है, घटना चिलुआताल थानाक्षेत्र में हुई है।

less than 1 minute read
Apr 17, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, तीन युवक डूबे

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के समीप शुक्रवार को नहाने गए तीन युवकों के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मजनू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरों की नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दिए FIR के आदेश, ब्रिटिश नागरिकता की होगी जांच

डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम

जैसे ही यह खबर उनके परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19) पुत्र विनोद यादव, अभय उर्फ बंटी (18) पुत्र कृपा यादव तथा काजीपुर निवासी शिव साहनी (20) पुत्र रामलखन तीनों दोस्त हैं। शुक्रवार दोपहर राप्ती नदी में नहाने गए थे। निर्माणाधीन पुल के पास गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होने पर मौके पर शोर-शराबा मच गया और देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

दो अप्रैल को भी डूबे थे चार बच्चे

अभी दो अप्रैल को ही चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी, बता दें कि मिर्जापुर में राप्ती नदी के पीपा पुल के पास दो अप्रैल को आठ दोस्त कपड़े उतारकर नदी में नहाने के लिए चले गए और इसी दौरान चार दोस्त नदी में लापता हो गए। चार किशोरों के डूबने पर बाकी के दोस्त मौके से फरार हो गए। तलाश के दौरान जब पुलिस को जानकारी मिली तो सभी से संपर्क किया और चारों के नदी में डूबने की पुष्टि हुई। देर रात तक सभी की तलाश जारी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बाद चारों बच्चों का शव बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें

DM ऑफिस में अचानक पहुंचा मुर्दा, बोला…साहब जिंदा हूं, स्वास्थ्य विभाग से ले रहा हूं पेंशन…जमीन बचाने की लगाई गुहार
Updated on:
17 Apr 2026 06:00 pm
Published on:
17 Apr 2026 05:41 pm
Also Read
View All