गोरखपुर

सुहागरात पर दूल्हा बोला- मैं कुछ कर नहीं सकता, 3 दिन बाद मायके लौटी दुल्हन बोली- ये कभी बाप नहीं बन सकता

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक शादी सुहागरात के तुरंत बाद विवादों में आ गई। दूल्हे द्वारा अपनी शारीरिक अक्षमता स्वीकार करने के बाद दुल्हन तीन दिन में मायके लौट गई और चार दिन बाद तलाक का नोटिस भेज दिया।
2 min read
Dec 10, 2025
groom infidelity gorakhpur bride divorce notice medical report fertility issue
सुहागरात पर दूल्हा बोला- मैं कुछ कर नहीं सकता | Image Source - Pexels

Groom infidelity bride divorce Gorakhpur: गोरखपुर में एक नई दुल्हन की जिंदगी सिर्फ तीन दिनों में बदल गई। शादी के बाद सुहागरात पर दूल्हे ने उसे बताया कि वह शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है और वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं कर सकता। यह सुनते ही दुल्हन सदमे में थी। तीन दिन बाद वह मायके लौट गई और चौथे दिन उसने पति को तलाक का नोटिस भेज दिया। नोटिस में साफ लिखा था- “मैं ऐसे व्यक्ति के साथ जीवन नहीं बिताना चाहती, जिसने शादी से पहले अपनी वास्तविक चिकित्सा स्थिति छुपाई हो।”

दो साल पुरानी शादी का मामला भी उठा

तलाक नोटिस मिलने के बाद दोनों परिवार बेलीपार में एक रिश्तेदार के घर इकट्ठा हुए। करीब चार घंटे तक पंचायत चली, जिसमें लड़की पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दो साल पहले भी लड़के की शादी हुई थी, लेकिन एक महीने बाद दुल्हन घर छोड़कर चली गई थी। तब भी दूल्हे की शारीरिक अक्षमता सामने आई थी, लेकिन परिवार ने यह बात छुपाकर दूसरी शादी कर दी।

मेडिकल जांच से स्थिति स्पष्ट

दोनों परिवारों की सहमति से दूल्हे को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने विस्तृत टेस्ट किए और रिपोर्ट में लिखा कि दूल्हा जैविक रूप से पिता नहीं बन सकता। यह रिपोर्ट मिलने के बाद लड़की पक्ष अपने आरोपों पर और अधिक दृढ़ हो गया। हालांकि मामला अभी पुलिस तक नहीं पहुंचा है, लेकिन दुल्हन फिलहाल अपने मायके में रह रही है।

परिवार का इकलौता वारिस

25 वर्षीय दूल्हा सहजनवां के एक संपन्न किसान परिवार का इकलौता बेटा है। B.Tech की पढ़ाई के बाद वह गीडा की एक फैक्ट्री में इंजीनियर के पद पर काम करता है। उसके कुछ रिश्तेदार बेलीपार में रहते हैं, उन्हीं के जरिए यह रिश्ता तय हुआ। लड़की का परिवार दूल्हे की शिक्षा, नौकरी और परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर बेहद खुश था। 28 नवंबर को धूमधाम से शादी हुई और 29 नवंबर को दुल्हन की विदाई ससुराल में हो गई थी।

थाना प्रभारी बोले

सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि दुल्हन के पिता ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। हालांकि मामला पारिवारिक है, इसलिए दोनों पक्ष बातचीत के जरिए समाधान की कोशिश में हैं।

Updated on:
10 Dec 2025 09:45 am
Published on:
10 Dec 2025 09:45 am