गोरखपुर

डंडामार मोबाइल उचक्के को GRP ने दबोचा, अयोध्या से गोरखपुर रेलमार्ग पर मचा रखा था दहशत

गोरखपुर से अयोध्या रूट पर डंडामार उचक्के की यात्रियों में काफी दहशत थी, आए दिन मौका मिलते ही डंडा मारकर मोबाइल छीनने वाले एक शातिर को शुक्रवार को GRP गोरखपुर की टीम ने दबोच लिया

2 min read
Apr 10, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, शातिर उचक्का गिरफ्तार

GRP गोरखपुर थाने की टीम को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है, काफी दिनों से यात्रियों के मोबाइल लूटकांड का मुख्य अभियुक्त अयोध्या के रुदौली कोतवाली थाना क्षेत्र के अखैया मऊ फिरोजपुर के चंदन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बदमाश रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चोरी और ट्रेन में बैठे यात्रियों का डंडा मारकर मोबाइल गिरा देता है। हमेशा अपने साथ अवैध पिस्टल लेकर चलता है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भिजवा दिया गया।

ये भी पढ़ें

वाराणसी में रिस्तेदार की नाबालिग बेटी को झोंक दिया जिस्मफरोशी के धंधे में, ऑनलाइन बुलाते थे कस्टमर, पति-पत्नी गिरफ्तार

लक्ष्मी निवास मिश्र, SP रेलवे

SP रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे स्टेशन छावनी पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए GRP थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग चल रही थी। इस दौरान चंदन मिश्रा पकड़ा गया। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तब उसके उसके पास से अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और 11 हजार रुपये मिला। शातिर चंदन पर 10 हजार रुपये इनाम रखा गया था। चंदन मिश्रा पर 8 मुकदमा दर्ज है। इसमे दो अयोध्या के रुदौली कोतवाली और रौनाही थाने में एक मुकदमा दर्ज है।

रेलवे यात्रियों को डंडा मारकर लूटता था मोबाइल, रखता था अवैध पिस्टल

इतना ही नहीं गोरखपुर में भी उस पर लूट और चोरी का लिखा गया है। जिसमे यह वांछित चल रहा था। पुलिस की पूछताछ में चंदन मिश्रा ने बताया कि वह खर्चा चलाने के लिए ट्रेनो, प्लेटफार्मों पर चोरी व स्टेशन के आउटर पर डंडा मार कर मोबाइल गिरा देता था, इसी प्रकार चलती ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर सो रहे यात्रियों का सामान व मोबाइल चोरी करता था। जब पुलिस ने अवैध पिस्टल के बारे में पूछा तब उसने बताया कि वह इसलिए रखता था कि पकड़े जाने पर यात्रियों को डरा धमकाकर मौके से भाग जाता हूं। जो सामान मिलता है, उसे चलते फिरते लोगों को बेच देता हूं। शुक्रवार को भी वह रेलवे स्टेशन पर चोरी की नियति से ही आया था लेकिन पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें

गोंडा में लग्जरी गाड़ियों से बकरी चोरी का बड़ा खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो नगदी समेत 6 बकरियां बरामद

Updated on:
11 Apr 2026 12:25 am
Published on:
10 Apr 2026 11:19 pm
Also Read
View All