10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में रिस्तेदार की नाबालिग बेटी को झोंक दिया जिस्मफरोशी के धंधे में, ऑनलाइन बुलाते थे कस्टमर, पति-पत्नी गिरफ्तार

सारनाथ पुलिस ने एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही रिश्तेदार की नाबालिक बेटी को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। बताया जा रहा है कि कुछ महीनों से सारंगतालाब इलाके में जिस्मफरोशी का यह धंधा चल रहा था...

2 min read
Google source verification
Nasik IT company involved illegal activities four years 6 team leaders arrested

पत्रिका फोटो

वाराणसी: सारनाथ पुलिस ने एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही रिश्तेदार की नाबालिक बेटी को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। बताया जा रहा है कि कुछ महीनों से सारंगतालाब इलाके में जिस्मफरोशी का यह धंधा चल रहा था और मोबाइल पर नाबालिक लड़की की फोटो भेज कर कस्टमर बुलाए जाते थे। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया कर लिया है और नाबालिग लड़की को भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सारंग तालाब इलाके के एक मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मुखबिर की सूचना पर सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की और जब दबिश दी गई तो मौके से एक नाबालिक लड़की बरामद हुई। इसके साथ ही आरोपी दंपति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दंपति चला रहे थे सेक्स रैकेट

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ मिलकर इस काले कारोबार का धंधा कर रही थी। घटना की जानकारी देते हुए एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि काफी दिनों से पुलिस को सारनाथ थाना क्षेत्र के सारंग तालाब इलाके में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर के जरिए इस सूचना को पुष्ट कराया। घटना की पुष्टि के बाद मौके पर दबिश दी गई।

उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान आरोपी के मकान से कई आपत्तिजनक सामग्री मिली। इसके साथ ही आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिक लड़की को भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को एक कैश बॉक्स भी मिला है, जिसके ऊपर एक क्यूआर कोड चिपकाया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो भेजकर कस्टमर बुलाए जाते थे और कैश व ऑनलाइन माध्यम से इसका भुगतान कराया जाता था। उन्होंने बताया कि कस्टमर की आर्थिक स्थिति के हिसाब से 2500 से 5000 रुपए तक लिए जाते थे।

कथित तौर पर नाबालिग कि रिश्तेदार है आरोपी महिला

वहीं घटना की जानकारी देते हुए सारनाथ थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरामद की गई नाबालिक लड़की ने बताया है कि आरोपी महिला कथित तौर पर रिश्ते में उसकी बुआ लगती है। पूछताछ में बरामद की गई नाबालिक लड़की ने बताया कि कुछ महीने पहले ही आरोपी महिला ने उसे अपने पास बुलाया था। इसके बाद अचानक उससे यह गलत काम कराया जाने लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से पर्याप्त सबूत मिले हैं और आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।