गोरखपुर

शर्ट उतारकर बुलेट पर स्टंटबाजी, सीना ठोंक कर खुद को बता रहा था टार्जन…पुलिस ने किया यह हाल

गोरखपुर में रीलबाजी का जुनून दो युवकों को भारी पड़ गया, जनता की शिकायत पर दोनों को पुलिस ने दबोच कर उनकी बुलेट भी सीज कर दिया। बेखौफ स्टंटबाज युवक भीड़भाड़ वाले सड़क पर खतरनाक तरीके से बुलेट चलाते हुए लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिए थे।

2 min read
Mar 19, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, स्टंटबाज बुलेट सवार

सोशल मीडिया पर रील बनाकर दबदबा बनाना गोरखपुर के दो युवकों को भारी पड़ गया, लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीपीगंज क्षेत्र के ये दोनों युवक बुलेट पर स्टंटबाजी करते हुए एक वीडियो बनाए। भीड़भाड़ वाली सड़क पर बाइक चला रहा युवक शर्ट उतार कर अपना सिक्स पैक दिखाते चल रहा था। और खुद को बार-बार टार्जन बता रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

ये भी पढ़ें

2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ा वेतन, अब चपरासी को 10 की जगह मिलेगी 18 हजार सैलरी

पुलिस ने किया गिरफ्तार, बुलेट गाड़ी सीज

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने गोरखपुर पुलिस को X पर टैग कर लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने की शिकायत की, पुलिस ने शिकायत पर करवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर दिया। साथ ही बुलेट को सीज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हाथ छोड़कर चला रहा था बुलेट, सीना ठोंक कर दिखा रहा था सिक्सपैक

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था । इसमें दो युवक बाइक पर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। बाइक चला रहा युवक शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दिखा रहा था। खुद को टार्जन बताते हुए बिना शर्ट नहीं पहने वह बाइक चलाते हुए दोनों हाथ हैंडिल से हटा ले रहा है। इसके बाद वह अपनी बॉडी दिखा रहा है।

आरोपी के सामने चल रहे दोस्त बना रहे थे रील, युवक खुद को बता रहा था टार्जन

आरोपी के सामने से कुछ युवक बाइक पर बैठे हुए रील बना रहे थे। साथ ही उसे टार्जन कहकर बुला रहे हैं। दोपहर से वीडियो वायरल होने लगा तो लोगों ने सोशल मीडिया पर गोरखपुर पुलिस को टैग किया। लोगों ने कहा सरेआम भीड़भाड़ वाले सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी जानलेवा हो सकती है लेकिन युवकों पर कोई असर नहीं पड़ा।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चिलुआताल इलाके के ताजडीह गांव के दीपू दुबे और पीपीगंज इलाके के राजाबारी गांव निवासी अंश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ कार्यवाही की और बाइक को सीज कर दिया। थाना प्रभारी पीपीगंज अरुण सिंह ने बताया कि बाइक को सीज कर आगे की करवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

नशीले कफ सिरप की अंतरराष्ट्रीय तस्करी का पर्दाफाश, मुख्य हैंडलर गिरफ्तार

Published on:
19 Mar 2026 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर