19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शौचालय की छत पर मिली युवक की नग्न लाश, मुट्ठी में बंधा था कंडोम का पैकेट…क्षेत्र में सनसनी

गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार में गुरुवार सुबह शौचालय के टीनशेड के ऊपर नग्न अवस्था में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के बदन पर कोई कपड़ा नहीं था और हाथ में कंडोम का पैकेट था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, शौचालय की छत पर मिला युवक का शव

गोरखपुर में गुरुवार को गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार स्थित एक शौचालय के ऊपर अज्ञात युवक का न्यूड डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी सुबह आटा चक्की मालिक के बेटे ने दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से लगभग बीस मीटर दूर राजेंद्र यादव की आटा चक्की के पीछे बने टीनशेड शौचालय पर करीब पच्चीस वर्षीय युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव पूरी तरह न्यूड था। उसके हाथ में कंडोम का पैकेट मिला है।

छत पर शव के मिलते ही हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस

हैरत की बात है कि युवक का शव टीनशेड पर कैसे पहुंचा ,पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या घटना को कहीं और अंजाम दिया गया और बाद में शव को यहां लाया गया। आटा चक्की के मालिक राजेंद्र यादव ने सुबह शौचालय जाते समय टीनशेड पर शव देखा और अपने बेटे रामप्रताप यादव को बताया। रामप्रताप ने सुबह करीब सवा छह बजे डायल 112 पर इसकी सूचना दी।

पेड़ पर टंगे मिले जींस और शर्ट, डॉग स्क्वायड भी पहुंचा

सूचना मिलते ही SP साउथ दिनेश पुरी, क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज सिंह और प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची । कुछ दूर पर ही एक पेड़ पर एक जींस पैंट और टी-शर्ट टंगा मिला है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि यह कपड़े मृतक युवक के हो सकते हैं, गांव में शव मिलने के बाद चर्चाओं का भी बाजार गर्म है सबकी जुबान पर एक ही चर्चा है कि आखिर शव छत पर कैसे पहुंचा है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग