गोरखपुर

गोरखपुर में भीषण दुर्घटना, घूमने निकले दोस्तों की कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी ..तीन युवकों की दर्दनाक मौत

गोरखपुर में लापरवाह ड्राइविंग फिर दो युवकों को काल के गाल में समा दी। दुर्घटना जिले के गुलहरिया थानाक्षेत्र में हुई जहां पांच युवक स्विफ्ट डिजायर कार से घूमने निकले थे।

2 min read
Jul 30, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

मंगलवार की देर रात गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में
तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्राली में घुस गई। जिससे कार में सवार 3 युवकों की मौत हो गई। 2 युवकों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने तीनों की हालत गंभीर बताई है।

ये भी पढ़ें

NHI: अयोध्या से नेपाल तक सीधी रफ्तार! हाईवे होगा छह लेन, जानिए कब शुरू होगा काम

घूमने निकले थे कार सवार, होमगार्ड को टक्कर मारने के बाद भागे

जानकारी के मुताबिक गुलरिहा के डुमरी नंबर 1 का सत्यम निषाद मंगलवार को अपने दोस्त अभय निषाद, बजरंगी निषाद, संगम और विजय के साथ जा रहा था, रात 10 बजे गुलरिहा डुमरी नंबर निवासी अभय निषाद की स्विफ्ट डिजायर कार से चारों युवक घूमने निकले। रास्ते में भटहट के पास साइकिल से जा रहे होमगार्ड को कार से ठोकर लग गई। इसके बाद अभय कार की स्पीड तेज कर भागने लगा।

अनियंत्रित कार सड़क पर खड़े ट्रेक्टर ट्रॉली में घुसी, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया

इस दौरान इंडियन बैंक के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में कार अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। धमाके की तरह तेज आवाज होने पर आस-पास के लोग वहां पहुंंचे। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, कार का एयर बैग भी खुला हुआ था। पांचों युवक उसमे फंसे हुए थे। कार का दरवाजा तोड़कर किसी तरह पुलिस की मदद से पांचों युवकों को बाहर निकाला गया।

मौके पर ही दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

मौके पर ही अभय निषाद और बजरंगी निषाद की मौत हो गई थी। हादसे में कार में सवार सत्मय, संगम और विजय भी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़े थे। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दोनों मृतकों का शव मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

परिजनों की चीत्कार से दहल उठा मेडिकल कॉलेज

परिजनों को सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज में भारी भीड़ जुट गई भीड़ जुट गई, हर और चीख पुकार मची थी।गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया- मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीनों घायलों की भी हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। कार की स्पीड बहुत तेज थी। कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी ट्राली का पहिया भी छटक गया है।

ये भी पढ़ें

वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए आजम खान, डीएम पर बयानबाजी के मामले में गवाह रीकॉल की अर्जी, सुनवाई 8 अगस्त तक टली

Updated on:
30 Jul 2025 03:32 pm
Published on:
30 Jul 2025 11:03 am
Also Read
View All

अगली खबर