एनएचएआई के अयोध्या खंड के अधिशासी अभियंता एसके मिश्र के अनुसार, छह लेन सड़क के लिए करीब 90 मीटर चौड़ाई तक भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद करीब 30 से 40 मीटर चौड़ी डिवाइडरयुक्त सड़क का निर्माण कराया जाएगा। कार्ययोजना को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है। और मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।