गोरखपुर

Gorakhpur News: मुंबई से लौटी पत्नी को देख भड़का पति, ईंट से फोड़ा सिर, फिर थाने जाकर बोला- मैने किया हमला

Husband attack on wife: गोरखपुर में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

2 min read
May 15, 2026
एम्स थाना (फोटो-पत्रिका)

गोरखपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हमला करके उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद थाने जाकर बोला- मैंने हमला किया है। बात सिर्फ इतनी थी कि पत्नी नाराज होकर मुंबई अपने रिश्तेदार के घर बिना बताए चली गई थी। जब पत्नी घर लौटी तो उसको देखते ही पति का पारा हाई हो गया और उसने हमला कर दिया। यह घटना एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर दरगहिया इलाके की है। घटना के बाद आरोपी खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

राजा भैया की पत्नी की शिकायत पर MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत कई लोगों पर FIR, 5 करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर ईंट से किया हमला

जानकारी के मुताबिक, नंदानगर दरगहिया निवासी अरविंद कुमार शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदार के घर मुंबई चली गई थी। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे पत्नी मुंबई से वापस अपने घर लौटी थी। इसी दौरान अरविंद नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से भी घरेलू विवाद चल रहा था। बहस बढ़ने के बाद गुस्से में आकर अरविंद ने पत्नी के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

पुलिस चौकी पहुंच कर बोला- मैने किया हमला

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पड़ोसियों ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी आरोपी पति खुद झरना टोला पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि मैंने अपनी पत्नी पर हमला किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। SP सिटी निमित पाटील ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने सिलबट्टे से सिर कूच कर की थी पत्नी की हत्या

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मिर्जवा सरदार गांव में शनिवार को सिलबट्टे से कूचकर 32 साल की स्नेहलता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति, ससुर समेत ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक महिला के 3 बच्चे हैं। दो बड़ी बच्चियां शनिवार की सुबह स्कूल गई थीं, जबकि ढाई साल का बेटा घर पर था। इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बच्चों का भी बयान लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

संभल में कुदरत का कमाल, पहली डिलीवरी में महिला बनी 4 बच्चों की मां, डॉक्टर भी हुए हैरान!
Also Read
View All