गोरखपुर

गोरखपुर में महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर बदमाश फरार…काफी देर तक चला पुलिस का चेकिंग अभियान, गिरफ्त से दूर हैं बदमाश

गुरुवार को देवरिया के बड़की बभनी थाना की रहने वाली पूनम चौरसिया अपनी जेठानी के साथ बुढ़िया माता मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची। मंदिर से बाहर निकल कर मुख्य सड़क पर आते ही बदमाश गले से मंगलसूत्र छीन फरार हो गए।

2 min read
Feb 26, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, मंगलसूत्र छीन बदमाश फरार

गोरखपुर में एक महिला के गले से बदमाश मंगलसूत्र खींच कर फरार हो गए इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। जानकारी के मुताबिक बुढ़िया माता मंदिर दर्शन कर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सरे राह सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वे फरार हो गए।

ये भी पढ़ें

गौरव गोस्वामी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: 8 आरोपियों पर लगी गैंगस्टर, अब संपत्ति होगी कुर्क

गोरखपुर स्थित बुढ़िया माता का दर्शन करने आई थी महिला

जानकारी के मुताबिक देवरिया जनपद के बड़की बभनी थाना क्षेत्र निवासी पूनम चौरसिया गुरुवार को अपनी जेठानी के साथ गोरखपुर स्थित बुढ़िया माता मंदिर दर्शन करने आई थीं। दर्शन करने के बाद दोनों महिलाएं कुसमी जंगल मार्ग से मुख्य सड़क की ओर पैदल लौट रही थीं।

पीड़िता के अनुसार रास्ते में पहले से ही एक युवक बाइक लेकर खड़ा था, जबकि दूसरा युवक पीछे से आया और अचानक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया।

गले से मंगलसूत्र छीन बदमाश फरार

मंगलसूत्र छीनने के बाद आरोपी तेजी से भागते हुए पहले से खड़ी बाइक पर बैठ गया और दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से दोनों महिलाएं घबरा गईं और मौके पर शोर मच गया। आसपास मौजूद लोगों के जुटने के बाद पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के घेरेबंदी भी बेकार, फरार हुए बदमाश

पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र और कुसमी जंगल मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें

पड़ोसी ने कुंड़ी लगाकर नाबालिग से की अश्लीलता, सदमे में नाबालिग ने दी जान; आरोपी गिरफ्तार

Published on:
26 Feb 2026 11:42 pm
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कालेज में इंटर्न डॉक्टरों की खुलेआम गुंडागर्दी, नर्सिंग स्टाफ को बुरी तरह पीटे…कालेज प्रबंधन मामले को मैनेज करने में लगा

नगर निगम की 17वीं बोर्ड बैठक में 1878 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी, पार्षद निधि एक करोड़ करने की मांग को लेकर हंगामा

डीएम कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षकों का धरना, टीईटी से मुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली और स्थानांतरण नीति लागू करने की उठाई मांग

गोरखपुर जोन में चला सर्च अभियान : वाहनों को चालान/ सीज कर 5.33लाख की वसूली, 286 वारंटियों व 93 अभियुक्तों की गिरफ्तारी

रिटायर्ड महिला डॉक्टर से साइबर ठगों ने हड़पे 1.58 करोड़…सात दिनों तक वीडियो कॉल पर रहीं ऑनलाइन, एफडी तुड़वाकर भेजती रहीं रकम

अगली खबर