गोरखपुर

गोरखपुर में सपा छात्र नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुहल्ले में भगदड़…दबंगों ने छात्रनेता की माँ को भी पीटा

गोरखपुर के आर्यनगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार रात समाजवादी छात्र सभा के नेता उज्ज्वल यादव के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, गिरफ्तार आरोपी

शुक्रवार की देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में जमकर गुंडई देखने को मिली, यहां बाइक सवार दबंगों ने सपा छात्र नेता के घर कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक से आए बदमाशों ने घर के बाहर तोड़फोड़ भी की।

जब छात्र नेता की माँ ने इसका विरोध किया तब दबंगों ने माँ से मारपीट भी किया। फायरिंग की सूचना मिलते ही थोड़ी ही देर में भारी फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में ठाय-ठाय गूंजी गोलियां! चेन लूट कांड का आरोपी मुठभेड़ में ढेर नहीं, गोली लगने से घायल गिरफ्तार

सपा छात्र नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी उज्ज्वल यादव सपा के छात्र नेता हैं। शुक्रवार की रात घर पर उनकी मां, पिता और दो बहनें मौजूद थीं। शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे दो बाइक पर सवार चार युवक उनके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने लगभग आठ राउंड फायर कर मुहल्ले में दहशत फैला दिया, पुलिस को मौके से आठ खोखे बरामद हुए हैं।

बेखौफ बदमाशों ने छात्र नेता की माँ से भी की मारपीट

परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने छात्र नेता की माँ के साथ मारपीट की। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में घुस गये।

प्रथम दृष्ट्या जांच में सामने आया है कि एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में आर्थक सिंह, अनिस सहित चार लोगों का नाम सामने आया है।

घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई।

ये भी पढ़ें

फतेहपुर में मोड़ बना मौत, आधी रात तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर, 3 की मौके पर मौत
Updated on:
21 Feb 2026 11:44 am
Published on:
21 Feb 2026 10:14 am
Also Read
View All