गोरखपुर

India News–C Voter के ‘Mood of the Nation’ सर्वे में सांसद रवि किशन शुक्ला देश के सबसे लोकप्रिय OTT स्टार घोषित

हर मंच से “हर हर महादेव” का उद्घोष करने वाले रवि किशन शुक्ला आज देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं कि संस्कार, संघर्ष और कर्म से लोकप्रियता नहीं, बल्कि स्थायी सम्मान मिलता है।

2 min read
Jan 31, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, सांसद फिल्मस्टार रविकिशन

India News द्वारा प्रसारित एवं प्रतिष्ठित सर्वे एजेंसी C-Voter द्वारा किए गए राष्ट्रीय स्तर के “Mood of the Nation” सर्वे में गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन शुक्ला को देश का नंबर-1 OTT स्टार चुना गया है।

ये भी पढ़ें

बॉर्डर-2 फिल्म देखने गए NRI परिवार के वो दहशत से भरे 35 मिनट…दम घुटने लगा, चिल्लाते रहे फिर…

20 में सब 16.1 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं रविकिशन

सर्वे के निष्कर्षों के अनुसार, 20 में से 16.1 प्रतिशत लोगों ने रवि किशन शुक्ला को अपनी पहली पसंद बताया, जो यह प्रमाणित करता है कि वे न केवल अभिनय जगत में बल्कि आम जनमानस के हृदय में भी शीर्ष स्थान पर हैं।

OTT प्लेटफार्म पर सक्रिय दर्शकों के बीच हुआ सर्वे

यह सर्वे भारत भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय दर्शकों के बीच कराया गया, जिसमें यह प्रश्न पूछा गया कि वर्तमान समय में ओटीटी का सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली स्टार कौन है। इस प्रश्न के उत्तर में रवि किशन शुक्ला ने देश के कई स्थापित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

दिग्गज कलाकारों को पछाड़ा

सर्वे के आंकड़ों के अनुसार—

रवि किशन शुक्ला — 16.1%
नवाजुद्दीन सिद्दीकी — 15.3%,
मनोज बाजपेयी — 12.8%
बॉबी देओल — 11.4%
अनिल कपूर — 10.4%
पंकज त्रिपाठी — 8.1%
इमरान हाशमी — 6.7%
अभिषेक बच्चन — 6.1%
जितेंद्र कुमार — 2.9%
सुजीत रौरान — 0.1%

ये आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि रवि किशन शुक्ला की लोकप्रियता केवल स्टारडम नहीं, बल्कि विश्वसनीयता और निरंतर उत्कृष्ट अभिनय का परिणाम है।

संघर्ष से शिखर तक की यात्रा

भोजपुरी सिनेमा से लेकर हिंदी फिल्मों, टेलीविजन और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म तक—रवि किशन शुक्ला ने हर माध्यम में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। हालिया फिल्म “लापता लेडीज़” में पान खाने वाले इंस्पेक्टर की भूमिका हो या वेब सीरीज़ में गंभीर और सशक्त किरदार—उनकी अभिनय क्षमता को दर्शकों और समीक्षकों ने समान रूप से सराहा है।

“गोरखपुर को स्पेन बनाने वाले” अपने चर्चित कथन से राष्ट्रीय विमर्श में जगह बनाने वाले रवि किशन शुक्ला आज सांस्कृतिक पहचान, जनसेवा और अभिनय उत्कृष्टता का अनूठा संगम बन चुके हैं।

राजनीति और अभिनय का संतुलन

भारतीय जनता पार्टी के सांसद होने के साथ-साथ रवि किशन शुक्ला ने यह सिद्ध किया है कि सार्वजनिक जीवन और रचनात्मक क्षेत्र में संतुलन संभव है। संसद में जनहित के मुद्दे हों या कैमरे के सामने किरदार—उन्होंने हर भूमिका को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया है।

जनता के नाम संदेश

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि किशन शुक्ला ने कहा—

“यह सम्मान मेरे दर्शकों, मेरे गोरखपुर और देश की जनता का है। अभिनय हो या सांसद के रूप में मेरी जिम्मेदारी—मैं दोनों भूमिकाओं को पूरी निष्ठा से निभाता रहूँगा। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। हर हर महादेव।”

यह उपलब्धि न केवल रवि किशन शुक्ला की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह भी प्रमाण है कि भारत का दर्शक अब कंटेंट, किरदार और कनेक्शन को महत्व देता है।

ये भी पढ़ें

KGMU लव-कन्वर्जन कांड में विस्फोटक खुलासा, डॉक्टर गैंग पर शोषण, फर्जी निकाह, ब्लैकमेल वीडियो और साजिश के आरोप

Updated on:
31 Jan 2026 03:13 pm
Published on:
31 Jan 2026 02:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर