गोरखपुर

इंस्टाग्राम की प्रेमिका गहने और नगदी लेकर फरार, पत्नी को छोड़ प्रेमिका को लाया था घर

गोरखपुर में एक युवक को इंस्टाग्राम का प्यार काफी महंगा पड़ गया। युवक का दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा था, इसी बीच इंस्टा पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई
2 min read
Jan 09, 2026
Up news, gorakhpur
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम की प्रेमिका फरार

गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी से विवाद के बाद इंस्टाग्राम से मिली प्रेमिका को घर लाकर रहने लगा, कुछ दिनों बाद ही महिला घर से युवक की पत्नी के जेवर और गहने लेकर फरार हो गई। इस कांड के बाद सभी के होश उड़ गए, पीड़ित पत्नी ने पति, सास और पति के इंस्टाग्राम दोस्त पर दहेज उत्पीड़न,मारपीट व चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

शादी के बाद दहेज के लिए शुरू हुआ टॉर्चर

जानकारी के मुताबिक कैंट थानाक्षेत्र के सिविल लाइन स्थित एक युवती की शादी नौ साल पहले शाहपुर थानाक्षेत्र स्थित शाहपुर के एक मुहल्ले में हुई थी। एक वर्ष बाद दंपति को पुत्री पैदा हुई, इसके बाद सास और अन्य ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि परिवार के लोग बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे।

दुबारा लौटी ससुराल, नहीं बदला व्यवहार

पत्नी के घर वाले जब दहेज की मांग पूरी नही किए तब ससुराल वाले उसे टॉर्चर करना शुरू कर दिए इसके कुछ दिन बाद जो उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि रिश्तेदारों के दखल के बाद वर्ष 2021 में वह दोबारा ससुराल लौटी, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।

पत्नी गई प्रयागराज, इंस्टाग्राम की प्रेमिका गहने लेकर फरार

उसने बताया कि 12 मई 2025 को वह अपनी ननद के घर प्रयागराज गई थी। इसी दौरान पति की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक महिला से हो गई।आरोप है कि पति ने उस महिला को घर बुलाकर अपने साथ रख लिया। जब पीड़िता को इसकी जानकारी हुई और वह ससुराल पहुंची तो उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया।इसके करीब एक सप्ताह बाद ही इंस्टाग्राम की महिला आलमारी में रखे पीड़िता के गहने और 15 सौ रुपये नकद लेकर फरार हो गई। CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।

Published on:
09 Jan 2026 08:57 pm