गोरखपुर

इंटर के छात्र की हत्या, 12वीं का पेपर देकर निकला था अंकुश, युवक ने सिर पर मारी ईंट

गोरखपुर में बुधवार को प्रतिष्ठित इंटर कालेज में इंटर की परीक्षा के बाद दो छात्रों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान एक छात्र के सिर पर ईंट से वार किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, मृतक छात्र

गोरखपुर के डीबी इंटर कॉलेज कैंपस में बुधवार को 12 वीं परीक्षा समाप्त होने के बाद दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई। सिर पर ईंट से मार कर घायल किए गए छात्र अंकुश सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

बहू ने सास की कुल्हाड़ी से की हत्या, बोली- रोज की कीच-कीच से तंग आ गई थी

परीक्षा खत्म होने के बाद दो छात्रों की भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे डीवी इंटर कॉलेज में हुई। इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त हुई होने के बाद सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज का छात्र अंकुश सिंह पार्किंग में पहुंचा, तभी नीना थापा इंटर कॉलेज के छात्र से उसकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।

मामला बढ़ने पर मौका देख आरोपित ने ईंट से अंकुश के सिर पर मार दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में वहां मौजूद लोग अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई अमन सिंह ने कोतवाली थाने में आरोपित पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

अभिनव त्यागी, SP सिटी

SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि अंकुश पादरी बाजार के पटेल नगर का रहने वाला था। घटना की जानकारी पुलिस को रात में दी गई। नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कारवाई जारी है।

ये भी पढ़ें

25 लाख की चोरी का पर्दाफाश, शाही पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, दो दबोचे, एक के पैर में लगी गोली
Updated on:
26 Feb 2026 04:11 pm
Published on:
26 Feb 2026 02:59 pm
Also Read
View All