26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहू ने सास की कुल्हाड़ी से की हत्या, बोली- रोज की कीच-कीच से तंग आ गई थी

वाराणसी के फूलपुर थानाक्षेत्र में एक बहु ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर अपनी सास की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने ही लोगों को बुलाया। आरोपी बहु ने बताया कि रोज के झगड़े से वह तंग आ गई थी...

2 min read
Google source verification
Varanasi Murder

वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने सास की कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह शोर मचाने लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह रोज के झगड़े से तंग आ गई थी।

बहु ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया

जानकारी के मुताबिक, फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव में आशा नामक एक महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। उसकी बहू प्रीति के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

पूछताछ में बहु ने हत्या की बात स्वीकार की

घटना के बाद मृतक महिला की बहू प्रीति से पुलिस ने पूछताछ शुरू की इसके बाद उसने सारे राज उगल दिए। प्रीति ने पुलिस को बताया कि रोज उसकी सास से किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती थी और वह इससे तंग आ गई थी। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर अपनी सास आशा की हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशा ने बताया कि उसका पूरा परिवार पास में ही एक ईंट-भट्टे पर काम करता है।

हत्या के बाद मायके चली गई थी बहू

प्रीति ने पुलिस को बताया कि वह सास की हत्या के बाद कुछ देर के लिए अपने मायके चली गई और वापस लौटकर शोर मचाना शुरू किया, ताकि किसी को उसे पर शक ना हो। वहीं, पुलिस ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी बहू को गिरफ्तार किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग