गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों की समस्या सुनी। यहां आयोजित जनता दर्शन में लगभग 200 लोग पहुंचे थे। सीएम एक-एक कर सभी के पास गए और उनका आवेदन लिया। उन्होंने सबसे उनकी समस्या पूछी और समाधान का भरोसा दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचे, अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान लगभग 2 सौ लोगों की उपस्थिति रही, सभी से सीएम उनके पास जाकर मिले। इस दौरान जमीन कब्जाने की शिकायतें भी मिली जिस पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर सख्ती बरती जाए।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम को गोरखपुर पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह जनता दर्शन में जाने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए थे। सीएम के सामने लोगों ने कई तरह की समस्या बताई। किसी ने पारिवारिक समस्या बताई तो कोई अपने परिजन के इलाज में आर्थिक सहायता की मांग को लेकर पहुंचा था। कई फरियादी जमीन से जुड़ी समस्या लेकर आए थे। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण कराया जाए, जनता दर्शन में गोरखपुर एवं आासपास के जिलों के लोग पहुंचे थे।
यहां कई लोग अपने परिजनों के इलाज में आर्थिक मदद की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित उनके परिजनों का इलाज आर्थिक अभाव में प्रभावित है। सीएम ने इस्टीमेट बनवाकर देने को कहा, उन्होंने कहा कि सरकार इलाज में मदद करेगी। मंगलवार सुबह सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका फिर मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया।