गोरखपुर

भाजपा विधायक पर केस दर्ज होने तक परिजन नहीं करेंगे शव का अंतिम संस्कार

जितेंद्र यादव हत्याकांड महराजगंज में जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की हत्या से तनाव
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2019, 1:46 AM IST
vasai murder wife and son arrest
vasai murder wife and son arrest

महराजगंज में जिला पंचायत सदस्य के बेटे व सपा नेता जितेंद्र यादव की हत्या के दूसरे दिन भी क्षेत्र में लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ। उधर, मृतक के परिजन ने ऐलान कर दिया है कि जबतक आरोपी सत्ताधारी दल के विधायक पर केस दर्ज नहीं होता तबतक वे लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजन का आरोप है कि सत्ताधारी दल के लोग पुलिस के माध्यम से उन लोगों का उत्पीड़न करा रही है। हालांकि, शव रखकर जाम लगाए लोगों को पुलिस प्रशासन ने किसी तरह समझाबुझाकर गांव भेज दिया लेकिन अभी भी माहौल शांत नहीं हो सका है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी के पुत्र व सपा नेता जितेंद्र यादव की सोमवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जितेंद्र पर अभी कुछ दिन पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। पीजीआई से इलाज कराकर वह लौटे थे। सोमवार को वह मंदिर से पूजन कर लौट रहे थे कि पहले से घात लगाए बदमाशोंन ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। उनके गांव हरैया बरगदवां में तनाव व्याप्त है। मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूूूदगी में जितेंद्र यादव का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम करीब साढ़े चार बजे परिजन शव लेकर रवाना हुए। घर जाने के पहले काफी संख्या में आक्रोशित लोगों ने फरेंदा रोड पर त्रिमुहानी घाट पर जाम लगा दिया। काफी संख्या में आक्रोशित लोगों की भीड़ को देखर पुलिस को भी जाम हटवाने में पसीना छूटने लगा। काफी मान मनौव्वल के बाद परिजन शव गांव लेकर रवाना हुए। जाम लगाए लोग भाजपा विधायक पर हत्या कराने का आरोप लगा रहे थे। ये लोग विधायक पर केस दर्ज करने पर अड़े है। पुलिस ने जाम खोलवाने के लिए बल भी प्रयोग किया।
परिजन शव को लेकर गांव तो गए लेकिन चेतावनी दी कि अगर आरोपी विधायक पर केस दर्ज नहीं किया गया तो वे लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
उधर, जितेंद्र यादव की पत्नी बबिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद हरैया बरगदवां के रामवृक्ष, महावीर, दीनानाथ व रामकेश व दो अज्ञात सहित छह के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी रामवृक्ष एवं महावीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि फरेंदा क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 की जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी के तीसरे नंबर के पुत्र जितेंद्र यादव थे। जितेंद्र के दो भाई गुजरात में काम करते हैं। भाई की हत्या की जानकारी के बाद वे घर के लिए चल दिए थे।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत