महराजगंज के जिला पंचायत वार्ड नंबर 28 बरगदवा क्षेत्र से अमरावती देवी जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके पुत्र 35 वर्षीय जितेंद्र यादव ही सारा कामकाज देखते थे। जितेंद्र यादव की राजनैतिक सक्रियता की वजह से प्रतिद्वंद्विता भी काफी थी।
सोमवार को वह अपने एक मित्र के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। दर्शन करने के बाद जब दोनों लौट रहे थे तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने महुआ-महुई के पास उनको गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी आराप से वहां से चलते बने। गोली की आवाज सुनकर काफी लोग दौड़े आए। आनन फानन में उनको अस्पताल लाया गया, वहां गंभीर हालत देखते हुए डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। लेकिन डाॅक्टर उनको बचा नहीं सके।
जितेंद्र यादव की मौत की सूचना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पूरे गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दिया गया है।